12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण! इस राशि वालों पर पड़ेगा असर, जानें उपाय और सावधानियां

यूपी तक

• 06:00 AM • 05 Aug 2026

12 अगस्त 2026 को कर्क राशि में साल का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिषविदों के अनुसार, भले ही यह ग्रहण कर्क राशि में लगेगा, लेकिन इसका सीधा प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर दिखाई देगा.

Google CTA
1

1/7

|

12 अगस्त 2026 को कर्क राशि में साल का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भले ही यह ग्रहण कर्क राशि में लगेगा लेकिन इसका व्यापक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का समय विशेष सतर्कता बरतने का होता है.
 

2

2/7

|

यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए रुपए-पैसे से जुड़ी चिंताएं बढ़ा सकता है. धन और संपत्ति के मामलों में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है. कर्ज या उधार से संबंधित मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें. धैर्य बनाए रखें और किसी भी वित्तीय चर्चा को सोच-समझकर आगे बढ़ाएं.
 

3

3/7

|

मिथुन राशि के जातकों को अपने करियर में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी. सिर्फ योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा बल्कि निरंतर प्रयास और जिम्मेदारी से काम करना होगा. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो आगे चलकर इसके सकारात्मक और शुभ परिणाम जरूर मिलेंगे.
 

4

4/7

|

सूर्य ग्रहण का प्रभाव पारिवारिक जीवन और बच्चों की शिक्षा पर भी दिखाई देगा. इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनकी गतिविधियों पर खास नजर रखने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई पारिवारिक निर्णय न लें.
 

5

5/7

|

इस दौरान कही गई बातें और मिलने वाली जानकारियां आपके भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं. किसी भी संदेश या खबर को बिना समझे प्रतिक्रिया देने से बचें. जल्दबाजी में निकाला गया निष्कर्ष गलतफहमी और बड़े भ्रम को जन्म दे सकता है. इसलिए हर बात को गहराई से समझने के बाद ही अपनी राय रखें.
 

6

6/7

|

ग्रहण के प्रभाव काल में अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. परिवार और लेन-देन से जुड़े मामलों में संयम बरतें. बिना पूरी जानकारी के किसी भी मुद्दे में न पड़ें. पेशेवर जीवन में अपनी मेहनत में कमी न आने दें, यही आपको किसी भी नकारात्मक प्रभाव से बचाएगा.

7

7/7

|

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को कम करने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए ग्रहण के बाद बुध से संबंधित वस्तुओं (जैसे हरी दाल, हरे कपड़े या कांसे के बर्तन) का दान करें. ध्यान रखें कि इस दान का पूर्ण लाभ आपको तभी मिलेगा जब सामग्री सही और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचेगी.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी