12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, मेष राशि के करियर और रिश्तों पर पड़ेगा भयंकर असर! जानें बचने के उपाय
यूपी तक
• 06:00 AM • 02 Aug 2026
12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है. इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष राशि के जातकों के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
12 अगस्त 2026 को इस वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि यह खगोलीय घटना कर्क राशि में घटित होगी, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से शनि के प्रभाव और चक्र में चल रही मेष राशि के जातकों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है.


2/7
|
ग्रहण का प्रभाव आपको करियर और कारोबार में नए अवसरों की ओर आकर्षित कर सकता है. आप कोई बड़ा फैसला लेने में हिचकिचाएंगे नहीं, लेकिन ध्यान रखें कि हर मौका उतना आसान नहीं होगा जितना दिखाई देगा. इसलिए किसी भी नई शुरुआत या कार्य से पहले उसकी ठोस योजना जरूर बना लें.
ADVERTISEMENT


3/7
|
जो लोग कला या किसी भी रचनात्मक (क्रिएटिव) क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय नई प्रेरणा लेकर आ सकता है. आपको नए दृष्टिकोण से काम करने के अवसर मिलेंगे. हालांकि, अति-उत्साह में बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय लेने से बचें और संयम से काम लें.


4/7
|
यह सूर्य ग्रहण आपके लिए आत्मचिंतन का समय लाएगा. आपकी सोच और दुनिया के सामने खुद को पेश करने के अंदाज में बदलाव आ सकता है. अपनी खुशियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद पर भरोसा बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. यह सकारात्मक बदलाव आपके जीवन को सही दिशा देगा.
ADVERTISEMENT


5/7
|
इस अवधि के दौरान आपके निजी रिश्तों में कुछ तनाव या दूरियां महसूस हो सकती हैं. दूसरों से सराहना और अत्यधिक सम्मान की उम्मीदें पूरी न होने पर मन आहत हो सकता है. ऐसे समय में अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें और बातचीत के जरिए गलतफहमियों को सुलझाने का प्रयास करें.


6/7
|
सूर्य ग्रहण के प्रभाव के दौरान किसी भी बड़े या महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें. हर परिस्थिति को थोड़ा समय दें. ग्रहण की ऊर्जा शांत होने के बाद स्थितियां ज्यादा स्पष्ट दिखाई देंगी. इसलिए कोई भी बड़ा कदम सोच-विचार और सही समय आने पर ही उठाएं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. इसलिए ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके बाद ग्रहण के समाप्त होने (मोक्ष काल) पर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं. ऐसा करने से आपके कष्ट दूर होंगे और मानसिक शांति मिलेगी.
ADVERTISEMENT










