सावन के पहले सोमवार पर बदला नक्षत्र, अब 19 अगस्त तक इन 4 राशियों को होगा धन लाभ!

यूपी तक

• 05:58 PM • 04 Aug 2026

सावन के पहले सोमवार पर देवगुरु बृहस्पति ने शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र के चौथे पद में गोचर कर लिया है. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन 19 अगस्त तक रहेगा, जिसके बाद गुरु अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

Google CTA
1

1/7

|

देवगुरु बृहस्पति ने सावन के पहले सोमवार को शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र के चौथे पद में गोचर कर लिया है. पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है. 19 अगस्त तक गुरु इसी स्थिति में रहेंगे और फिर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गुरु के इस बदलाव से 4 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है.
 

2

2/7

|

गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होने लगेंगे. आमदनी बढ़ने के योग हैं और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे.अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपको बड़ा मुनाफा दे सकता है.
 

3

3/7

|

मिथुन राशि वालों के जीवन से परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी. परिवार के साथ चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, सेहत में सुधार होगा और अचानक धन लाभ के मजबूत संकेत बन रहे हैं.
 

4

4/7

|

इस गोचर से तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. मेहनत का फल मिलेगा और काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक साबित होंगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा,आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा.
 

5

5/7

|

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शानदार रहने वाला है. नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी या बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.इस दौरान आप नया घर या वाहन खरीदने पर खर्च कर सकते हैं.आर्थिक तंगी से राहत मिलेगी.

6

6/7

|

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को 'नक्षत्रों का राजा' कहा जाता है. शनि के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में गुरु का गोचर धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है.19 अगस्त को गुरु अश्लेषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे जिससे कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुलेंगे.
 

7

7/7

|

अगर आप गुरु ग्रह के इस शुभ गोचर का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें, केले के पेड़ में जल अर्पित करें और पीले कपड़ों व चने की दाल का दान करें. इससे करियर और आर्थिक स्थिति में लगातार उन्नति होगी.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी