छोटे बेटे अबान की मौत से फिर चर्चा में आया अतीक अहमद का परिवार, अब फैमिली में कौन-कौन है?
यूपी तक
• 03:56 PM • 06 Aug 2026
झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद एक बार फिर उनका परिवार चर्चा में है. जानिए अतीक परिवार में अब कौन-कौन सदस्य हैं, कौन जेल में है, कौन फरार है और किसकी मौत हो चुकी है.
ADVERTISEMENT


1/10
|
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था तभी उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.


2/10
|
इस हादसे में आबान और उसके दोस्त सोनू की जान चली गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक दौर में पूर्वांचल की राजनीति और अपराध जगत में तूती बोलने वाले अतीक अहमद का परिवार अब पूरी तरह बिखर चुका है. आइए जानते हैं कि अतीक के परिवार में अब कौन-कौन है.
ADVERTISEMENT


3/10
|
अतीक अहमद: पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


4/10
|
अशरफ अहमद: अतीक अहमद का छोटा भाई और पूर्व विधायक अशरफ भी 15 अप्रैल 2023 को अपने भाई अतीक के साथ ही शूटरों की गोलियों का शिकार हुआ था.
ADVERTISEMENT


5/10
|
असद अहमद: उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद को अप्रैल 2023 में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झांसी में एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया था.


6/10
|
अबान अहमद (पांचवां व सबसे छोटा बेटा): आज सुबह यानी 6 अगस्त की सुबह झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में कार डिवाइडर से टकराने के कारण अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की दर्दनाक मौत हो गई.
ADVERTISEMENT


7/10
|
शाइस्ता परवीन (पत्नी): अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही लगातार फरार चल रही है. पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है.


8/10
|
उमर अहमद (पहला व सबसे बड़ा बेटा): अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर अलग-अलग आपराधिक मामलों में आरोपी है और वर्तमान में लखनऊ की जिला जेल में बंद है.


9/10
|
अली अहमद (दूसरा बेटा): अतीक का दूसरा बेटा अली अहमद भी आपराधिक मुकदमों के सिलसिले में जेल में बंद है. उसे नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था जिससे मिलने जाते वक्त ही छोटे भाई आबान का हादसा हुआ.


10/10
|
अहजान अहमद (चौथा बेटा): अतीक का चौथा बेटा अहजान अहमद है. पिता और चाचा की मौत के समय वह नाबालिग था और बाल सुधार गृह में रहा था, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था.
ADVERTISEMENT










