कर्क राशि में उदित हुए देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
यूपी तक
• 06:00 AM • 12 Aug 2026
देवगुरु बृहस्पति 28 दिनों के बाद अपनी उच्च राशि कर्क में उदित हो गए हैं. गुरु के उदय होने से मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को धन लाभ, तरक्की और विवाह का योग बनेगा. वहीं 5 राशियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT


1/13
|
15 जुलाई से अस्त चल रहे देवगुरु बृहस्पति 12 अगस्त को सुबह अपनी उच्च राशि कर्क में उदित हो गए हैं. पूरे 28 दिनों बाद गुरु के उदय होने से शुभ और मांगलिक कार्यों को गति मिलेगी और जातकों को धन लाभ व तरक्की के नए अवसर मिलेंगे.


2/13
|
मेष: रोजगार और व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र या निवास स्थान में बदलाव हो सकता है। सेहत पर खर्च का ध्यान रखें.
ADVERTISEMENT


3/13
|
वृषभ: भाई-बहनों से जुड़े मांगलिक कार्य संपन्न होंगे और पुरानी समस्याओं का स्थायी हल निकलेगा.


4/13
|
मिथुन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन की बचत होगी और घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.
ADVERTISEMENT


5/13
|
कन्या: नए व्यावसायिक संबंधों में सफलता मिलेगी. विवाह और संतान प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं.


6/13
|
वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और व्यापार में अपार सफलता मिलेगी. विशेष रूप से कला, शिक्षा, खेल और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.
ADVERTISEMENT


7/13
|
मकर: परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे, आर्थिक लाभ होगा और आय के नए साधन बनेंगे.


8/13
|
मीन: संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. रुके हुए सभी काम बनने लगेंगे और सकारात्मक बदलाव आएगा.


9/13
|
कर्क: मिला-जुला असर रहेगा.कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. सेहत और मरम्मत पर खर्च बढ़ेगा.


10/13
|
सिंह: स्थान परिवर्तन के योग हैं. निर्माण कार्य और खरीदारी के कारण बजट से ज्यादा खर्च हो सकता है.


11/13
|
तुला: इस राशि के जातकों के कार्यस्थल या निवास स्थान में बदलाव हो सकता है. संपत्ति के निर्माण, खरीदारी या मरम्मत पर अधिक धन खर्च होने के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें.


12/13
|
धनु: बनते कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य रखें और विवादों से बचें. खर्चों की अधिकता रहेगी.


13/13
|
कुंभ: सफलता के लिए भागदौड़ रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्कता बरतें, हालांकि पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT










