इन 7 तस्वीरों में देखें अतीक के सबसे होशियार बेटे अली अहमद की पूरी कहानी, अबान के जनाजे में मूछों पर दे रहा था ताव

यूपी तक

• 11:49 AM • 11 Aug 2026

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के जनाजे में पहुंचे अली अहमद का दबंग अंदाज और भावुक रूप चर्चा में है. 4 साल से जेल में बंद अली का कसारी-मसारी कब्रिस्तान से लेकर झांसी जेल के सन्नाटे तक का पूरा सच जानिए.

Google CTA
1

1/6

|

छोटे भाई अबान को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए झांसी जेल से कड़े सुरक्षा घेरे के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचा अतीक अहमद का दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद. चार साल बाद प्रयागराज पहुंचे अली का पहनावा, बॉडी लैंग्वेज और मूछों पर ताव देखकर लोगों को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की याद आ गई.
 

2

2/6

|

अपने पिता अतीक, चाचा अशरफ और भाइयों की कब्रों के पास खड़े होकर अली अहमद खुद को संभाल नहीं सका. उसने बड़े भाई उमर को गले लगाकर अपने आंसू बहाए और हाथ दिखाकर कब्रों की ओर इशारा करते हुए बेहद भावुक नजर आया.
 

3

3/6

|

कब्रिस्तान से वापस झांसी जेल लौटने के बाद अली अहमद पूरी तरह टूट चुका है. सूत्रों के मुताबिक, वह जेल में ना कुछ खा रहा है और ना पी रहा है. 6 अगस्त को सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अबान उससे ही मिलने झांसी जेल जा रहा था, जिसको याद कर अली बेहद गमगीन है.
 

4

4/6

|

अतीक के पांचों बेटों में अली को शुरू से ही काफी तेजतर्रार और पढ़ाई में होशियार माना जाता था. अतीक और अशरफ के जेल जाने के बाद वही पूरे गैंग और कारोबार को संभाल रहा था. साल 2022 में 1 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में वह 30 जुलाई 2022 से जेल में बंद है.
 

5

5/6

|

मई 2025 में नैनी सेंट्रल जेल में अचानक हुई चेकिंग के दौरान अली की बैरक से नकदी बरामद हुई थी जिसके बाद डेपुटी जेलर और वार्डन को सस्पेंड किया गया था. इस घटना के बाद अली को कड़े पहरे वाली फांसी बैरक में और बाद में झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया.
 

6

6/6

|

झांसी जेल में बंद अली अहमद ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि दिसंबर 2023 में कोर्ट ने काल्पनिक आशंका के आधार पर उसकी सुरक्षा याचिका को खारिज कर दिया था.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी