मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की जमकर पिटाई, पत्नी के इशारे पर यहां ले जाकर मारा, CCTV में कैद हुई वीडियो!
यूपी तक
• 02:44 PM • 15 Aug 2026
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां गंगा हाइट्स अपार्टमेंट में डिलीवरी पहुंचने में महज 5 मिनट की देरी होने पर एक शख्स ने डिलीवरी बॉय को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा है. इसके साथ ही पत्नी के इशारे पर उसे फ्लैट के अंदर खींचकर भी पीटा गया है.
ADVERTISEMENT


1/7
|
क्या 5 मिनट की देरी इतनी बड़ी है कि किसी डिलीवरी बॉय की पिटाई कर दी जाए? मेरठ से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डिलीवरी बॉय को ऑर्डर पहुंचाने में कथित तौर पर सिर्फ 5 मिनट की देरी हो गई थी. आरोप है कि इसी बात पर भड़के एक शख्स ने उसे बुरी तरह पीटा है. घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


2/7
|
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लाल शर्ट पहने एक डिलीवरी बॉय अपार्टमेंट की लिफ्ट से बाहर निकलता है. वह डिलीवरी देने के लिए एक फ्लैट की ओर बढ़ता है और बेल बजाता है. दरवाजा खुलने पर एक शख्स बाहर आता है और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत शुरू हो जाती है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ जाता है. CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक वह शख्स डिलीवरी बॉय के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लेता है. डिलीवरी बॉय अपना फोन वापस मांगता है, लेकिन शख्स उसे थप्पड़ और लात मारना शुरू कर देता है. इस पूरी घटना के दौरान डिलीवरी बॉय खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है.


4/7
|
वीडियो में आगे एक महिला की भी एंट्री होती है. हाथापाई के बीच फ्लैट से एक महिला बाहर आती है. वह कुछ देर तक बाहर खड़े होकर तमाशा देखती है और फिर अंदर जाने लगती है. आरोप है कि इसी महिला के इशारे पर उस शख्स ने डिलीवरी बॉय को जबरदस्ती घसीटकर फ्लैट के अंदर ले लिया और दरवाजा बंद कर दिया.
ADVERTISEMENT


5/7
|
दावा किया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय को जबरन फ्लैट के अंदर ले जाकर भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई. हालांकि, CCTV फुटेज बाहर का है, इसलिए अंदर क्या हुआ, यह वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है. कुछ समय बाद डिलीवरी बॉय (जिसका नाम अमित बताया जा रहा है) को वापस फ्लैट से बाहर निकाल दिया जाता है.


6/7
|
यह वायरल वीडियो मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में मौजूद 'गंगा हाइट्स अपार्टमेंट' का बताया जा रहा है. सीसीटीवी पर दिख रहे समय के अनुसार, यह पूरी घटना 14 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे के आस-पास की है. घटना के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और लोग डिलीवरी बॉय के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई है. पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, थाना प्रभारी भावनपुर को इस पूरे प्रकरण की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस अब वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गई है.
ADVERTISEMENT










