Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा में पुण्य कमाने आए श्रद्धालु, तलहटी में छोड़ गए गंदगी, मेले के बाद कूड़े से पटा गिरिराज परिक्रमा मार्ग

Newzo

• 05:17 PM • 29 Jul 2026

Mathura Govardhan Parikrama Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर गंदगी का अंबार नजर आया. भंडारों के बाद जगह-जगह पत्तल, गिलास और कूड़ा फैला मिला. नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अभियान चलाकर परिक्रमा मार्ग को दोबारा स्वच्छ बनाने का कार्य किया.

मुड़िया पूर्णिमा में पुण्य कमाने आए श्रद्धालु, तलहटी में छोड़ गए गंदगी, मेले के बाद कूड़े से पटा गिरिराज परिक्रमा मार्ग

मुड़िया पूर्णिमा में पुण्य कमाने आए श्रद्धालु, तलहटी में छोड़ गए गंदगी, मेले के बाद कूड़े से पटा गिरिराज परिक्रमा मार्ग

Google CTA

Mathura News: राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले पर पुण्य कमाने आए सेवाभावी लोग गिरिराज तलहटी में जाते समय गंदगी छोड़ गए. जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे. भंडारों वाले स्थानों पर भीषण गंदगी थी. दौना-गिलास इधर-उधर पड़े थे.

यह भी पढ़ें...

मुड़िया मेला के दौरान करीब सवा करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई. पुण्य कमाने की चाह में गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया. भंडारों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद पत्तल, गिलास, दौना एकत्रित करने के लिए डस्टबिनों का प्रयोग नहीं किया गया. भंडारा स्थलों पर पत्तल, दौना, गिलासों के ढेर जमा हो गए.

भंडारों के आयोजक बिना साफ-सफाई कराए अपने टैंट आदि सामान समेट कर वापस चले गए. परिक्रमा मार्ग में व्यवस्था संभाल रही नगर पंचायत गोवर्धन,  राधाकुंड नगर पंचायत के सैकड़ों सफाई कर्मचारी, अन्य स्टाफ ने परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह फैली गंदगी को साफ कर गिरिराज परिक्रमा मार्ग को स्वच्छ किया.

चेयरमैन प्रभा मनीष लम्बरदार ने बताया की नगर पंचायत प्रशासन द्वारा परिक्रमा मार्ग में सैकड़ों की सांख्य में सफाई कर्मचारी लगाकर परिक्रमा मार्ग की सफाई कराई गई. वहीं राधाकुण्ड नगर पंचायत द्वारा सैकड़ों सफाई कर्मचारी, मोबाइल टॉयलेट, नाव, पानी के टैंकर, पशु वाहन व सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंश को पकड़ने के लिए टीम लगाकर लगाई गई.