Mathura News: राया में विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल, नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Newzo

• 04:16 PM • 30 Jul 2026

Mathura Power Workers Strike: राया में विद्युत संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर सरकार और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग उठाई. चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे.

राया में विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल, नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

राया में विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल, नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Google CTA

Mathura Power Workers Strike: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राया क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मी गुरुवार को हड़ताल पर रहे. हड़ताल के दौरान संविदा कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार और विभाग के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया तथा शीघ्र समाधान की मांग की.

यह भी पढ़ें...

संविदा कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है. उन्होंने नियमितीकरण, वेतन संबंधी समस्याओं के निस्तारण, सेवा सुरक्षा एवं अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

हड़ताल के कारण क्षेत्र में विद्युत कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी रही. हालांकि विभाग की ओर से आवश्यक सेवाएं सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए गए. उत्तर प्रदेश विधुत संविदा कर्मचारी संघ के दक्षिणाआंचल उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.

अगर मांगे पूरी नहीं की है तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे इस दौरान विधुत संविदा कर्मचारियों में गोपाल लाला अनिल रावत, भीम, छोटू, राहुल अनिल कुमार, विशन सिंह, अमर सिंह, रिंकू,जगदीश, जगगो, सहित तमाम संविदा कर्मी मौजूद रहे.