स्पा सेंटर में काम करती थी पुक्खन... मथुरा में किराए के मकान में पति मिथुन संग मिली उसकी लाश, घर का दरवाजा खुलते ही हर कोई चौंका

मदन गोपाल

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Mathura Couple Death Case: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. किराये के मकान में रहने वाले दंपति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.

Mathura Couple Death Case

Mathura Couple Death Case

Google CTA

Mathura Couple Death Case: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सूर्य नगर कॉलोनी में पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. किराये के मकान में रहने वाले दंपति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

किराये के मकान में रहते थे पति-पत्नी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मिथुन और उसकी पत्नी पुक्खन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मिथुन दिल्ली में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा हुआ था, जबकि उसकी पत्नी एक स्पा सेंटर में काम करती थी. दोनों पिछले कुछ समय से सूर्य नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था और अक्सर कहासुनी भी होती थी.

देर रात विवाद के बाद हुई घटना

जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद घर के अंदर ऐसी परिस्थितियां बनीं जिनमें दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो हैरान रह गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया. साथ ही आसपास रहने वाले लोगों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना की वास्तविक वजह क्या रही. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.