विश्व हिंदू परिषद का आरोप- ‘ईसाई मिशनरियों ने मथुरा में की धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश’

भाषा

• 03:51 AM • 11 Jul 2022

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को दावा किया कि फिरोजाबाद के ईसाई मिशनरियों (Christian missionaries) ने मथुरा (Mathura News) के एक गांव में महिलाओं…

UP Tak
Google CTA

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को दावा किया कि फिरोजाबाद के ईसाई मिशनरियों (Christian missionaries) ने मथुरा (Mathura News) के एक गांव में महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें...

विहिप के जिलाध्यक्ष ने कहा,

“महावन थाना क्षेत्र के हब्बीपुर गांव के ग्रामीणों ने हमें सूचना दी थी कि ईसाई मिशनरियों के कुछ लोग हिंदू परिवारों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रच रहे हैं, इसके बाद मैंने विहिप और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं को गांव का दौरा करने और सच्चाई जानने के लिए भेजा.”

विनोद राघव

उन्होंने बताया कि विहिप के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक राजू राजपूत समेत कुछ लोग जब वहां पहुंचे तो ईसाई मिशनरी से जुड़े़ बताए जा रहे लोग एक टेंट लगाकर महिलाओं एवं बच्चों को बरगलाने का प्रयास कर रहे थे. उनसे पूछा गया कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं तो वे झगड़ने लगे.

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया, जिसके बाद कथित ईसाई तो वहां से फरार हो गए, जबकि जिस मकान में वे प्रवचन कर रहे थे उसके मालिक बनी सिंह का कहना है कि वे लोग पूजा-पाठ कर रहे थे.

इस सिलसिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा, “हब्बीपुर गांव के ग्राम प्रधान एमपी यादव ने पुलिस को कथित धर्म परिवर्तन की सूचना दी. लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो धर्म परिवर्तन जैसा कुछ नहीं मिला. हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और कहीं कुछ गड़बड़ी मिली तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.”

अयोध्या, काशी, मथुरा की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स के गठन पर मंथन, भेजा गया प्रस्ताव