Mainpuri News: जामुन खाने निकले 7 साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Newzo

• 04:33 PM • 22 Jun 2026

Mainpuri Hit and Run Case: मैनपुरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. जामुन खाने निकला सात वर्षीय गोलू अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इकलौते बेटे के निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल है.

जामुन खाने निकले 7 साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

जामुन खाने निकले 7 साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Google CTA

Mainpuri Hit and Run Case: घिरोर थाना क्षेत्र के नगला किसी ताहरपुर रोड स्थित टंकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, नगला किसी निवासी दिनेश कठेरिया का सात वर्षीय पुत्र गोलू सोमवार सुबह घर से जामुन खाने के लिए घिरोर-अलालपुर बाईपास की ओर गया था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि गोलू की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही घिरोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है.

मृतक के पिता दिनेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.