Lucknow News: लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला दावा सामने आया है. कहा जा रहा है कि शहर के एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में करीब डेढ़ सौ साल पुराना प्राचीर शिव मंदिर छिपा हुआ है और यहां पूजा पाठ नहीं करने दी जा रही है. मामला सामने आने के बाद यूपी Tak के रिपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. यहां उन्होंने कॉम्प्लेक्स के मालिक सैयद हुसैन से बात की. हुसैन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से निराधार हैं. सैयद हुसैन ने बताया कि पूजा-पाठ नहीं होने दी जा रही है, ये बात सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लोग यहां नियमित रूप से पूजा कर रहे हैं. ऊपर शेयर किए गए वीडियो में देखिए सैयद हुसैन ने और क्या-क्या कहा?
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT









