लखनऊ के डालीबाग में सिर्फ 9 लाख रुपये में मिलेंगे ये 2 BHK सरकारी फ्लैट! पूरी स्कीम जानिए

अंकित मिश्रा

01 Sep 2025 (अपडेटेड: 01 Sep 2025, 03:40 PM)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्राइम लोकेशन डालीबाग में हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है. यह वही जमीन है जो कभी माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी.

Lucknow 2 bhk flat scheme

Lucknow 2 bhk flat scheme

Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्राइम लोकेशन डालीबाग में हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है. यह वही जमीन है जो कभी माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी. प्रशासन ने कार्रवाई कर इस जमीन को मुक्त कराया और अब यहां 72 फ्लैटों की योजना शुरू होने जा रही है. 

यह भी पढ़ें...

जी प्लस थ्री कैटेगरी के फ्लैट, कीमत सिर्फ 9 लाख से शुरू

इस योजना के तहत चार मंजिला (जी प्लस थ्री) इमारत में कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं. हर फ्लैट का एरिया 35 वर्ग मीटर (करीब 360 वर्ग फीट) होगा. इनकी कीमत 9 से 9.50 लाख रुपये तय की गई है. दो कमरों के इन फ्लैटों में बालकनी के साथ अलग लैट्रीन-बाथरूम की सुविधा होगी. 

लोकेशन बनी और आकर्षक

हैदर कैनाल बंधे पर 20 मीटर चौड़ी सड़क बनने से इन फ्लैटों की लोकेशन और खास हो गई है. यहां तक पहुंचने के लिए दो रास्ते होंगे. पहला मेन डालीबाग रोड और दूसरा बंधा रोड से. 1090 चौराहा और डीजीपी ऑफिस से भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा. हैदर कैनाल पर एसटीपी बनने से गंदगी की समस्या भी खत्म हो गई है.  

कौन कर सकेगा आवेदन?

इस स्कीम में सिर्फ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोग आवेदन कर पाएंगे. यानी वो लोग जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए. शहर में पहले से कोई मकान नहीं होना चाहिए. इसके लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा. 

फ्लैटों की मुख्य विशेषताएं

कीमत : ₹9 से ₹9.50 लाख
एरिया : 35 वर्ग मीटर
मंजिल : जी प्लस थ्री (चार मंजिला इमारत)
कुल संख्या : 72 फ्लैट (दो ब्लॉक)

आवंटन पंजीकरण के बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा. एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पंजीकरण इसी महीने खोलने की तैयारी है. लक्ष्य है कि 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया शुरू हो जाए. उनका कहना है कि कोई अड़चन आई तो दशहरा या दीपावली तक योजना लॉन्च कर दी जाएगी.