कौन हैं IRS गौरव गर्ग जिनपर लखनऊ में उनके ऑफिस में हुआ हमला? क्या है उनका IPS रवीना त्यागी से कनेक्शन

हर्ष वर्धन

29 May 2025 (अपडेटेड: 29 May 2025, 07:33 PM)

Lucknow Crime News: लखनऊ के आयकर विभाग में तब अफरा-तफरी मच गई जब IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही ऑफिस जोरदार हमला कर दिया गया. जानें IRS गौरव गर्ग का IPS रवीना त्यागी से क्या है कनेक्शन.

IRS Gaurav Garg and IPS Raveena Tyagi

IRS Gaurav Garg and IPS Raveena Tyagi

Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि लखनऊ के आयकर विभाग में तब अफरा-तफरी मच गई जब IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही ऑफिस जोरदार हमला कर दिया गया. आरोप है कि काशीपुर में तैनात इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर बुरी तरह हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी डॉक्टरी जांच की जा रही है. इस हमले में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि हमले में पेपरवेट और कांच के टुकड़े का इस्तेमाल किया गया. 

यह भी पढ़ें...

क्या है IRS गौरव गर्ग का IPS रवीना त्यागी से कनेक्शन?

आपको बता दें कि गौरव गर्ग, लखनऊ में तैनात रह चुकीं आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी के पति हैं. रवीना त्यागी 2014 बैच की IPS अफसर हैं. वह मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले की रहने वाली हैं.  

क्यों हुआ हमला?

सूत्रों के मुताबिक, गौरव गर्ग असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा की एक गोपनीय जांच कर रहे थे. इसी सिलसिले में उन्होंने मिश्रा को नोटिस देकर अपने ऑफिस में बयान के लिए बुलाया था. वहां हुई बहस के बाद, दोनों एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में भी गए लेकिन विवाद बढ़ गया. आरोप है कि जब गौरव गर्ग वापस अपने कमरे में लौटे, तो मिश्रा ने उन पर हमला कर दिया. फिलहाल हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में IRS गौरव गर्ग पर इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने किया हमला, पेपर वेट फेंक कर मारा