लखनऊ में IRS गौरव गर्ग पर इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने किया हमला, पेपर वेट फेंक कर मारा
Lucknow Crime News: लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. लखनऊ के आयकर विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही दफ्तर में हमला कर दिया गया. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

IRS Gaurav Garg
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. आपको बता दें कि लखनऊ के आयकर विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही दफ्तर में हमला कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, काशीपुर में तैनात इनकम टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा की गौरव गर्ग से झड़प हुई. आरोप है कि इसी के बाद योगेंद्र मिश्रा ने गौरव गर्ग पर हमला कर दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी डॉक्टरी जांच की जा रही है. इस हमले में उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि हमले में पेपरवेट और कांच के टुकड़े का इस्तेमाल किया गया.
