अपने दिव्यांग बेटे के साथ ये कैसी हरकत करते कैमरे में कैद हुई लखनऊ में ASP की पत्नी नितेश सिंह?

संतोष शर्मा

• 04:32 PM • 31 Jul 2025

UP Crime News: लखनऊ में एडिशनल एसपी मुकेश सिंह की पत्नी की आत्महत्या मामले में एक खुलासा हुआ है. पुलिस अधिकारी की पत्नी नितेश सिंह से जुड़ा एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देख यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है.

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News

Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली जानकारी सामने आई है. आपको बता दें कि अभी हालिया लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर कथित तौर पर सुसाइड किया था. अब नितेश सिंह से जुड़ा एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देख यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है. जो फुटेज सामने आया है उसमें नितेश सिंह अपने दिव्यांग बेटे की गाला दबाकर हत्या करने की कोशिश करती हुई दिख रही है. यह वीडियो 29 जुलाई 2025 है और नितेश ने इसकी एक दिन बाद ही अपना जीवन खत्म कर लिया था.

यह भी पढ़ें...

सीसीटीवी फुटेज को लेकर क्या जानकारी सामने आई?

सीसीटीवी फुटेज में एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह पहले अपने दिव्यांग बेटे के मुंह पर तकिया रखते दिखाई दे रही है. इसके बाद नितेश ने बेटे का गला दबाने की भी कोशिश की थी. बताया जा रहा है कि इसी सीसीटीवी फुटेज के चलते मुकेश प्रताप सिंह की नितेश से कहासुनी हुई थी. एडिशनल एसपी अपने मोबाईल पर सीसीटीवी फुटेज देखते रहते थे. 

ऐसा कहा जा रहा है कि नितेश अपने दिव्यांग बेटे के चलते डिप्रेशन में थी. नितेश का मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था. बताया जा रहा है कि नजर रखने के लिए पूरे घर में एडिशनल एसपी मुकेश सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. पुलिस ने घर से DVR लेकर जांच शुरू कर दी है. 

जब नितेश ने सुसाइड किया तब मुकेश सिंह कहां थे?

जानकारी मिली है कि जिस समय महिला ने ये कदम उठाया, उस समय घर में पति मुकेश प्रताप सिंह मौजूद नहीं थे और वह वाराणसी गए थे. बता दें कि मुकेश प्रताप सिंह वर्तमान में CBCID में तैनात हैं. बताया जा रहा है कि शादी के 12 साल बाद 1 बेटे का जन्म और हुआ. मगर बेटे की बीमारी को लेकर नितेश लगातार तनाव में रहीं. 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह ने दुनिया छोड़ी, अचानक क्या हुआ इस परिवार में?