5 महीने की प्रेगनेंट पूजा गुप्ता की लखनऊ में मिली थी बॉडी फिर पति राजू की पोल इन दोनों की बेटी ने ही खोल दी

अंकित मिश्रा

05 Nov 2025 (अपडेटेड: 05 Nov 2025, 12:57 PM)

UP News: लखनऊ में पूजा गुप्ता नाम की महिला का शव खेत में मिला. पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि महिला 5 महीने की गर्भवती भी थी. तभी महिला की बेटी सुमन सामने आ गई. इसके बाद इस केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ.

Lucknow, Lucknow news, Lucknow crime news, Lucknow crime, Lucknow police, Lucknow viral news, up crime news, up crime, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ पुलिस, लखनऊ क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी मर्डर, यूपी जुर्म

Lucknow news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में माल थाना क्षेत्र स्थित एक खेत में 35 साल की पूजा गुप्ता का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा तो सामने आय़ा कि मृतका 5 महीने की गर्भवती भी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पीएम रिपोर्ट में ये भी सामने आया कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई थी.

यह भी पढ़ें...

इसी बीच जब महिला के शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तभी मृतका पूजा गुप्ता की बेटी सुमन वहां पहुंच गई. बेटी ने अपनी मां की हत्या को लेकर सनसनीखेज दावा कर दिया. बेटी का कहना था कि उसकी मां को किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही मारा है.

पति राजू गुप्ता पर लगे आरोप 

बता दें कि पुलिस जांच में भी सामने आया है कि पूजा गुप्ता की हत्या उसके पति राजू गुप्ता ने ही की थी. मृतका की बेटी सुमन का कहना है कि 31 अक्टूबर के दिन पिता राजू मां को लेकर आए थे. मगर फिर वह अकेले दिखे. लगातार 3 दिन तक मां को फोन बंद आया. जब उसने पिता से मां को लेकर सवाल किया तो पिता कोई सही जवाब नहीं दे पाए. बता दें कि इसके बाद 2 नवंबर के दिन महिला पूजा गुप्ता का शव बरामद किया गया.

हत्या करके पति ने दर्ज करवा दी पत्नी की गुमशुदगी

जांच में ये भी सामने आया कि जिस दिन पुलिस ने पूजा गुप्ता का शव बरामद किया, उसी दिन उसके पति राजू गुप्ता ने पत्नी की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज करवा दी. फिर जाकर सामने आया कि जिस पूजा गुप्ता को लेकर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी, उसकी लाश पुलिस ने खेत से बरामद की है. 

पति ने क्यों की गर्भवती पत्नी की हत्या?

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अवैध संबंधों के शक की बात सामने आई है. पति राजू को शक था कि उसकी पत्नी पूजा के अवैध संबंध हैं. वह सोशल मीडिया पर कई लोगों से बात करती है. जांच में ये भी सामने आया है कि पूजा ने राजू से कुछ जमीन अपने नाम पर भी दर्ज करवा ली गई थी, जिस बात से भी राजू काफी नाराज रहता था. इसी वजह से राजू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (एसीपी मलिहाबाद) सुजीत कुमार दुबे ने बताया,  मृतका की बेटी ने ही अपने पिता राजू गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मामले की जांच की जा रही है. कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं.