लखनऊ की पूजा गुप्ता पहले पति की हत्या मामले में गई थी जेल, उसे दूसरे पति ने मार दिया... पूरा मामला चौंका देगा 

आशीष श्रीवास्तव

06 Nov 2025 (अपडेटेड: 06 Nov 2025, 04:34 PM)

लखनऊ के पूजा गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है. मृतका पूजा (35) पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी और इस समय वह पांच माह की गर्भवती थी.

Lucknow, Lucknow news, Lucknow crime news, Lucknow crime, Lucknow police, Lucknow viral news, up crime news, up crime, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, लखनऊ पुलिस, लखनऊ क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी मर्डर, यूपी जुर्म

Lucknow news

Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति राजू गुप्ता और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतका पूजा (35) पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी और इस समय वह पांच माह की गर्भवती थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्भावस्था की पुष्टि हुई है. 

यह भी पढ़ें...

दो साल पहले राजू ने की थी पूजा से शादी

डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, राजू गुप्ता की पहली पत्नी का निधन हो चुका था. दो साल पहले उसने पूजा से शादी की थी. शादी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे. पूजा आए दिन झगड़ा करती थी और पैसों की मांग करती थी. राजू ने बताया कि उसने पूजा के नाम दो प्लॉट खरीदे थे और हाल ही में एक प्लॉट बेचकर कर्ज चुकाया था. बाकी रकम को लेकर पूजा उस पर दबाव बना रही थी. इससे तंग आकर राजू ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली.

एसीपी सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि राजू ने अपने साथी अनीस को यह समस्या बताई, जिसने हत्या की साजिश रचने के लिए शकील, सर्वेश और राजेश से मिलवाया. 31 अक्टूबर को राजू पूजा को उसकी 15 वर्षीय बेटी सुमन से मिलाने के बहाने कपूरथला ले गया. फिर माल क्षेत्र के बसहरी मड़वाना गांव की ओर चला गया, जहां पहले से तीनों आरोपी मौजूद थे. झाड़ियों में ले जाकर सभी ने मिलकर पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी. 

पूजा का मोबाइल रह गया था घटनास्थल पर

हत्या के बाद पूजा का मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया था. अगले दिन आरोपी दोबारा मोबाइल लेने लौटे लेकिन रास्ता भटक गए.  तीन नवंबर को बसहरी गांव के आम के बाग में महिला का शव बरामद हुआ. शव की पहचान सीतापुर निवासी पूजा के रूप में हुई.  पूजा की बेटी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच के बाद राजू सहित पांचों आरोपियों को मंगलवार देर रात काकराबाद अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: MNC में काम करने वाली नईमा को मेरठ के 5वीं पास इमाम शहजाद ने फंसाकर निपटा दिया! ये मिस्ट्री अब खुली