लखनऊ के डॉ विवेक ने सेक्स रैकेट के लिए कर दी उज्बेकिस्तानी महिलाओं की प्लासटिक सर्जरी? चौंकाने वाला खुलासा हुआ

आशीष श्रीवास्तव

• 02:43 PM • 23 Jun 2025

लखनऊ एक हाई-प्रोफाइल विदेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इसमें लखनऊ के नामी प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता की भूमिका सामने आई है. जानें क्या है पूरा मामला?

women from Uzbekistan were caught in Lucknow

लखनऊ में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं

Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक हाई-प्रोफाइल विदेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें शहर के नामी प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता की भूमिका सामने आई है. आरोपी डॉक्टर ने उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं होलिडा और निलोफर की प्लास्टिक सर्जरी कर उनकी पहचान बदल दी, ताकि वे बिना पासपोर्ट-वीजा के भारत में अवैध रूप से रह सकें और देह व्यापार में संलिप्त हो सकें. एफआरआरओ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन दोनों महिलाओं को ओमेक्स हजरतगंज के फ्लैट नंबर 527 से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें...

पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें लखनऊ में शरण देने और चेहरे बदलने का काम डॉक्टर विवेक गुप्ता ने त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के कहने पर किया था. अर्जुन खुद को पत्रकार बताता है और उज्बेकिस्तानी गैंग लीडर लोयोला का पति है. लोयोला के खिलाफ पहले से उज्बेकिस्तान में लुक आउट नोटिस जारी है. बताया जा रहा है कि उसने भारत में शरण लेकर यहां सेक्स रैकेट का संचालन शुरू कर दिया था. 

डॉ. विवेक गुप्ता का मिनर्वा नाम से गोमतीनगर और सुल्तानपुर रोड पर क्लीनिक है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि डॉक्टर ने अब तक किन-किन लोगों की पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सर्जरी के बाद महिलाओं की पहचान इतनी बदल गई थी कि वे आसानी से विदेशी नहीं लगती थीं. इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं. 

सुशांत गोल्फ सिटी थाना में डॉक्टर विवेक गुप्ता और अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. एफआरआरओ की टीम ने इनके नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस इस पूरे गिरोह के भारत में अन्य ठिकानों और विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस केस में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद से लखनऊ पहुंची मासूम बच्ची CM योगी आदित्यनाथ से लगाने लगी ये गुहार, उसकी बात सुनते ही जारी हो गए आदेश