लखनऊ: स्टेज पर पहनाई जा रही थी वरमाला, तभी गिर पड़ी दुल्हन और मातम में बदल गईं खुशियां

आशीष श्रीवास्तव

• 03:20 AM • 04 Dec 2022

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां दुल्हन की स्टेज पर अचानक मौत हो गई जिससे…

UP Tak
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. यहां दुल्हन की स्टेज पर अचानक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. वहां मौजूद सभी लोग अचानक दुल्हन की स्टेज पर मौत से हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें...

वरमाला पहनाते ही आई मौत

आपको बता दें कि यह पूरा मामला महिलाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, भदवाना गांव में रहने वाले राजपाल की बेटी की शादी का आयोजन चल रहा था. बारात लखनऊ के पास एरिया से बुद्धेश्वर से आई थी. शादी का आयोजन चल रहा था. सभी रिश्तेदार और मेहमान पहुंच चुके थे. लड़के और लड़की पक्ष के लोग खाना खा रहे थे और सभी के चेहरे पर खुशियां थी.

गिर पड़ी दुल्हन

मिली जानकारी के अनुसार, जयमाला का कार्यक्रम होना था. इसके लिए दुल्हन और दूल्हे को स्टेज पर लाया गया. सभी लोगों की निगाहे स्टेज पर ही थी. दुल्हन बनी युवती स्टेज पर आई और दूल्हा बना युवक भी स्टेज पर आया. दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहना दी. तभी अचानक दुल्हन स्टेज पर ही गिर पड़ी.

परिजन फौरन आए लेकिन युवकी को होश नहीं आया. परिजन फौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई है. अचानक दुल्हन शिवांगी की मौत से सभी के होश उड़ गए. शादी कार्यक्रम में जिन लोगों के चेहरे पर खुशियां थी वह खुशियां मातम में बदल गईं. दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया.

डिंपल यादव के लिए गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं ये किन्नर, लखनऊ से पहुंचे हैं मैनपुरी