डॉ मेडुसा नाम से मशहूर लखनऊ यूनिवर्सिटी की असि. प्रोफेसर माद्री काकोटी के वीडियो पाकिस्तानी हैंडल्स से क्यों हो रहे शेयर?

अंकित मिश्रा

28 Apr 2025 (अपडेटेड: 28 Apr 2025, 12:27 PM)

Lucknow News: नेहा सिंह राठौर की वीडियो के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर माद्री काकोटी की वीडियो भी पाकिस्तान में खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो को पाकिस्तान में खूब शेयर किया जा रहा है. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर माद्री काकोटी की ये वीडियो है.

Lucknow, Lucknow News, Lucknow Crime News, Madri Kakoti, Madri Kakoti video, pahalgam attack, pahalgam attack news, up news, up viral news, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, यूपी न्यूज, लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर माद्री काकोटी

UP News

Google CTA

Lucknow News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया और उनकी हत्याएं की. इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है. भारतीय सेना भी अलर्ट पर है और अब सभी को इस बात का इंतजार है कि मोदी सरकार इस हमले का बदला पाकिस्तान से कैसे लेती है? मगर इसी बीच पाकिस्तान में कुछ भारतीयों की वीडियो वायरल हो रही हैं. नेहा सिंह राठौर के बाद अब लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी की भी वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रही है और वहां ये वीडियो सुर्खियों में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

चर्चाओं में प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी 

बता दें कि लखनऊ यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माद्री काकोटी की एक सोशल मीडिया वीडियो इस समय पाकिस्तान में चर्चाओं में हैं. इस वीडियों में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है.

दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद डॉ. काकोटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की. उन्होंने वीडियो में बोला, धर्म पूछकर गोली मारना आतंकवाद है, और धर्म पूछकर लिंच करना, नौकरी से निकालना, घर न देना, या घर पर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद है. असली आतंकी को पहचानो.

बता दें कि उनके इस पोस्ट को पाकिस्तान में हाथों हाथ लिया गया है और उनका ये बयान तेजी से वहां वायरल हो रहा है. पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये पोस्ट बड़े स्तर पर शेयर की जा रही है.

पाकिस्तान में खूब शेयर हो रही ये वीडियो 

डॉ. काकोटी की वीडियो को पाकिस्तान के ‘PTI पप्रमोशन नाम के X हैंडल से री-पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में डॉ. काकोटी आगे कहती हुई नजर आ रही हैं,  कश्मीर के पहलगाम में 27 लोग मारे गए. इनमें आप जैसे, मुझ जैसे दिखने वाले आम हिंदुस्तानी थे. 27 लोगों की जान चली गई, और मीडिया उनकी लाशों पर टीआरपी बटोरने में लगी रही. जिम्मेदारों से कोई वाजिब सवाल तक नहीं पूछा गया. इंटरनल सिक्योरिटी में इतनी बड़ी चूक हो गई, और होम मिनिस्टर को पता तक नहीं चला. फिलहाल, लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

कौन हैं असि. प्रोफेसर माद्री काकोटी?

बता दें कि असि. प्रोफेसर माद्री काकोटी सोशल मीडिया पर डॉ मेडुसा के नाम से फेमस हैं. वह अपने व्यंग लहजे में सरकारों की अक्सर आलोचना करती हैं. वह असम की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है. फिलहाल वह लखनऊ विश्वविद्यालय में असि. प्रोफेसर हैं.