कानपुर की श्रद्धा कटियार इंस्टा वाली दोस्त से कराने लगी प्रॉस्टिट्यूशन! एक दिन यूं पकड़ी गई

Kanpur Blackmailing News: कानपुर में एक युवती ने अपनी ही सहेली को इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. 15 लाख रुपये वसूलने के बाद उसे देह व्यापार में धकेला. पुलिस ने आरोपी श्रद्धा कटियार को किया गिरफ्तार.

यूपी तक

• 06:18 PM • 19 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सहेली द्वारा विश्वासघात और ब्लैकमेलिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही सहेली को जाल में फंसाया, उससे लाखों रुपये ठगे और अंततः उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया. मामला कानपुर के कल्याणपुर इलाके का है. साल 2023 में पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी. इसके बाद उसकी दोस्ती श्रद्धा कटियार नाम की युवती से हुई. 

यह भी पढ़ें...

श्रद्धा ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो होने का दावा किया और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पिछले दो सालों में ब्लैकमेलिंग के जरिए पीड़िता से करीब 15 लाख रुपये और उसके जेवर तक ले लिए गए. जब पीड़िता के पास पैसे खत्म हो गए, तो श्रद्धा और उसके बॉयफ्रेंड ने उसे होटलों में देह व्यापार के लिए भेजना शुरू कर दिया. होटल से जो भी पैसा मिलता था, श्रद्धा उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगवा लेती थी. पीड़िता को अलग-अलग होटलों में बुकिंग पर भेजा जाता था. 

परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच कानपुर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. एसीपी रंजीत कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी सहेली श्रद्धा कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. श्रद्धा का बॉयफ्रेंड अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस उन होटलों और हाई-प्रोफाइल लोगों की भी जांच कर रही है जहां पीड़िता को भेजा गया था.