तुम हंसते रहे We Are Proud Of You…शहीद सुबोध यादव के शव के पास आखिरी लेटर छोड़ पत्नी आवृत्ति ने ये कहा

रंजय सिंह

• 04:37 PM • 07 Jan 2025

UP News: गुजरात के पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए कानपुर के भारतीय वायु सेना में डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा गया है. बेटे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया है.

Kanpur, Kanpur news, Kanpur pilot Sudhir yadav, iaf pilot martyred, pilot Sudhir yadav family, pilot Sudhir yadav story, पोरबंदर हेलिकॉप्टर हादसा, कानपुर, पायलट सुधीर यादव, वायुसेना, यूपी न्यूज

Kanpur, Kanpur news, Kanpur pilot Sudhir yadav, iaf pilot martyred, pilot Sudhir yadav family, pilot Sudhir yadav story, पोरबंदर हेलिकॉप्टर हादसा, कानपुर, पायलट सुधीर यादव, वायुसेना, यूपी न्यूज

Google CTA

UP News: गुजरात के पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए कानपुर के भारतीय वायु सेना में डिप्टी कमांडेंट सुधीर यादव का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा गया है. बेटे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया है. बता दें कि सुधीर यादव की 10 महीने पहले ही शादी हुई थी. उनकी पत्नी का नाम आवृत्ति हैं और वह पटना में जज हैं. 

यह भी पढ़ें...

अब बेहद ही मार्मिक तस्वीर सामने आई है. बता दें कि अपने शहीद पति को श्रद्धांजलि देते हुए पत्नी ने एक लेटर पति के शव के पास रखा है. सुधीर यादव की पत्नी आवृत्ति ने पति को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, तुमने जो भी अपनी सर्विस के लिए किया, उसके लिए ‘We Are Proud Of You’ इसी के साथ पत्नी ने एक लेटर भी सुधीर यादव के शव के पास छोड़ा है और कहा है, प्लीज इसे जरूर पढ़ लेना.

तुम हमेशा हंसते रहे…

शहीद सुबोध यादव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पत्नी आवृत्ति ने रोते हुए कहा, तुम हमेशा हमारे लिए हंसते रहे. हमसे अगल कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए माफ करना. हमें तुम पर गर्व है सुबोध. लव यूं. 

बता दें कि जब डिप्टी कमांडेंट शहीद सुबोध यादव के पार्थिव शरीर से उनकी पत्नी ये बात कर रही थीं, उस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गईं. शहीद की मां-पिता और भाई समेत सभी का रोते-रोते बुरा हाल है. 

पूरा परिवार है वायु सेना में

बता दें कि सुधीर यादव के पिता नवाब सिंह यादव खुद एयरफोर्स से रिटायर हैं. सुधीर की मां राजमणि यादव और सुधीर का भाई धर्मेंद्र भी एयरफोर्स में हैं. सुधीर यादव की पत्नी आवृत्ति ने पिछले शनिवार को ही गुजरात जाकर सुधीर से मुलाकात की थी. जैसे ही वह शनिवार को वापस लौटी तो रविवार को उन्हें पति की मौत की खबर मिल गई.

ध्रुव हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश

बता दें कि सुधीर यादव तट रक्षक बल के ध्रुव हेलिकॉप्टर पर सवार थे. आइसीजी एचएएल एसके 3 हेलिकॉप्टर CG 859 रविवार दोपहर 12:15 बजे पोरबंदर एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हो गया. क्रैश होते ही उसमें आग लग गई. किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला. इस हादसे में डिप्टी कमांडेंट सुबोध यादव,  कमांडेंट सौरभ और नाविक मनोज शहीद हो गए.