हवन से पहले कानपुर के आर्टिस्ट अभिषेक गुप्ता ने अपने साथ ये क्या कर डाला? परिवार और पुलिस भी दंग

रंजय सिंह

02 Jun 2025 (अपडेटेड: 02 Jun 2025, 09:29 AM)

UP News: कानपुर के काकादेव में रहने वाला अभिषेक गुप्ता सिर्फ 24 साल का था. वह आर्टिस्ट था और आर्टिस्ट की ही जॉब करता था. अब उसने अपने साथ जो किया है, वह हर किसी को चौंका रहा है.

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Viral news, Kanpur crime, Kanpur viral, up news, up viral news, up crime news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: कानपुर के काकादेव में रहने वाले आर्टिस्ट 24 साल के अभिषेक गुप्ता के पास अच्छी नौकरी थी. कानपुर स्थित लोहिया फैक्ट्री में आर्टिस्ट की जॉब करता था. परिवार में खुशियां थी और कोई तनाव भी नहीं था. मगर फिर भी अभिषेक गुप्ता ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. जिंदगी खत्म करने से पहसे उसने एक नोट भी लिखा, जिसमें कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर हर कोई सकते में हैं. कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर युवक के दिमाग में क्या चल रहा था?

यह भी पढ़ें...

आखिर अभिषेक ने क्यों छोड़ी दुनिया?

अभिषेक के पिताजी व्यापारी हैं. घर में मां समेत 2 भाई और 1 बहन है. अभिषेक शुरू से ही आर्टिस्ट बनना चाहता था. उसने इसके लिए सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी से आर्टिस्ट में डिप्लोमा किया था. उसे नौकरी भी मिल गई थी. मगर अचानक उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. 

उसने अपने पीछे जो लेटर छोड़ा, उसमें लिखा है, ‘मुझे कोई समझ नहीं सका. मैं अपनी कल्पनाओं की दुनिया में वापस जा रहा हूं. मेरे परिवार का कोई दोस्त नहीं है. उन्हें परेशान ना किया जाए. मेरी अंतिम इच्छा पूरी की जाए.’ अभिषेक का परिवार भी ये समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसने मन में ऐसा क्या चल रहा था, जिसे कोई समझ नहीं पाया.

भाई ने ये बताया

अभिषेक के भाई अनुराग ने बताया कि घटना वाले दिन घर में हवन था. सुबह के समय भैया को उठाने के लिए उसके कमरे में गए तो वह लटका हुआ था. वह दुनिया को अलविदा कह चुके थे. उन्होंने एक लेटर छोड़ा है, जिसमें लिखा हुआ है कि वह अपनी कल्पनाओं में वापस जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ की जिस प्रिया दीक्षित का शुभम टंडन ने थामा हाथ, उसने ही उसकी जिंदगी नर्क की, TET पास लड़की संग क्या-क्या हुआ?

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर काका देव थाने के इंचार्ज मनोज सिंह भदोरिया ने कहा, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. परिवार का कहना है कि वह काफी सोचता था. वह आर्टिस्ट था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.