अपने घर बुलाया और फिर…कानपुर में सीनियर महिला डॉक्टर के साथ साथी डॉक्टर ने जो-जो किया, होश उड़ा देगा

रंजय सिंह

06 May 2025 (अपडेटेड: 06 May 2025, 03:24 PM)

Kanpur Crime News: यूपी के कानपुर में एक सीनियर महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर के खिलाफ बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए इस महिला डॉक्टर के साथ क्या हुआ?

Kanpur, Kanpur Crime News, Kanpur Crime, Kanpur News, Kanpur Police, Kanpur Viral news, UP News, UP viral news, up crime, कानपुर, कानपुर न्यूज, यूपी न्यूज, डॉक्टर के साथ रेप, डॉक्टर

UP News (AI Photo)

Google CTA

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को जो बताया है, उसे जान पुलिस भी चौंक गई है. सीनियर महिला डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. मामला कानपुर के प्रतिष्ठित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ है. जानिए पूरा मामला.

यह भी पढ़ें...

कानपुर के प्रतिष्ठित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. आरोप साथी डॉक्टर पर लगा है. आरोप है कि जब पीड़िता ने मामले की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी का वादा किया और कई वार उसके साथ गंदा काम किया.

आरपो है कि जब पीड़ित महिला डॉक्टर ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपना मोबाइल बंद करके बुलंदशहर भाग गया. पीड़िता ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ के होटल रूम में टीचर चंद्रभान 8वीं की छात्रा को लेकर गया, कोई भी जिंदा बाहर नहीं आया, फिर ये कहानी पता चली

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित डॉक्टर ने आरोप लगाते हुए बताया, 2 साल पहले उसकी मुलाकात डॉक्टर अभिषेक भास्कर से हुई थी. आरोप के मुताबिक, एक दिन उसने पीड़िता को किसी काम के बहाने घर बुलाया और गंदा काम किया. जब पीड़िता ने मामले की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी का वादा किया. 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टर ने उससे कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है. वह दोनों शादी कर लेंगे. फिर शादी के नाम पर आरोपी डॉक्टर ने कई बार उसके साथ गंदा काम किया. मगर उसने शादी नहीं की. पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी का प्रेशर बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट की और वह बुलंदशहर भाग गया. पीड़िता ने बताया है कि आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा है. वह काफी तनाव में चली गई है. पीड़िता ने चकेरी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

ये भी पढ़ें: रात को सोते हुए लगा दिए 39 रुपये, सुबह उठा तो बना 4 करोड़ का मालिक, कौशांबी के मंगल सरोज की जिंदगी बदली

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर एडीसीपी मनोज पांडे ने बताया, सीनियर डॉक्टर की तरफ से अपने साथी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. मामले की जांच की जा रही है. डॉक्टर का मेडिकल करवाया गया है. 

ये भी पढ़ें: बड़ी बहन ने प्रेमी के दोस्त से अपनी आंखों के सामने कराया 2 सगी छोटी बहनों का रेप! कानपुर का ये कांड आपको हिला देगा