जिस नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी नूपुर, उस परीक्षा से कुछ घंटे पहले उसने अपने साथ ये क्या किया? सभी हिले
Kanpur News: कानपुर की नूपुर पढ़ाई में काफी तेज थी. 12वीं के बोर्ड एग्जाम में उसे पिछले साल ही 95 प्रतिशत नंबर मिले थे. बचपन से ही उसने डॉक्टर बनने का लक्ष्य बनाया था. वह इस साल भी नीट एग्जाम की तैयारी कर रही थी. मगर नीट परीक्षा से 24 घंटे पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि उसके परिवार में कोहराम मच गया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: पिछले साल नूपुर ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. पढ़ाई में काफी तेज नूपुर से परिजनों को भी काफी उम्मीद थी. पिछले साल भी उसने नीट परीक्षा दी थी. मगर उसका सलेक्शन नहीं हो पाया था. ऐसे में इस बार भी वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. आज उसकी नीट परीक्षा थी. मगर वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई.