लेटेस्ट न्यूज़

मां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP का जवान विकास सिंह, अस्पताल पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

Kanpur ITBP jawan Vikas Singh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आईटीबीपी में तैनात एक जवान पिछले तीन दिनों से अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर न्याय की मांग करता घूम रहा है.

ADVERTISEMENT

Kanpur news, ITBP jawan Vikas Singh, hospital negligence case, medical negligence India, amputated hand case, Uttar Pradesh news
ITBP jawan Vikas Singh (File Photo)
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आईटीबीपी में तैनात जवान विकास सिंह पिछले तीन दिनों से अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर न्याय की मांग करता घूम रहा है. जवान ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, विकास सिंह महाराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्तमान में आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात हैं. पीड़ित जवान का आरोप है कि उनकी मां को सांस लेने में दिक्कत होने पर टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.