वक्फ बिल का समर्थन करने पर वासिफ ने की थी पूर्व कर्नल के साथ मारपीट, पुलिस ने अब उसके साथ क्या किया

रंजय सिंह

11 Apr 2025 (अपडेटेड: 11 Apr 2025, 03:52 PM)

रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह के साथ वासिफ ने मारपीट की थी. पूर्व कर्नल द्वारा वक्फ बिल का समर्थन करने पर गाड़ी ड्राइवर वासिफ भड़क गया था. अब जानिए कि इस मामले में आरोपी वासिफ के साथ पुलिस ने क्या किया है?

Kanpur News

Kanpur News

Google CTA

Kanpur News:  पिछले दिनों वक्फ बिल का समर्थन करने को लेकर कानपुर में पूर्व कर्नल एसपी सिंह के साथ मारपीट की गई थी. आरोप था कि कैब ड्राइवर वासिफ ने भारतीय सेना के पूर्व कर्नल एसपी सिंह के साथ मारपीट की थी.  इस दौरान वासिफ के साथियों ने भी एसपी सिंह को खूब पीटा था.  

यह भी पढ़ें...

सभी आरोपी रिटायर्ड कर्नल के साथ मारपीट करके उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस रिटायर्ड कर्नल को अस्पताल में लेकर गई थी. अस्पताल में 4 दिन भर्ती होने के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी. बता दें कि अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी वासिफ के खिलाफ एक्शन ले लिया है.

वासिफ के साथ पुलिस ने क्या किया? 

इस मामले में वासिफ के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. बता दें कि पुलिस ने वासिफ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी वासिफ का शांति भंग में चालान काटा है और उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है. इसी के साथ पुलिस ने वासिफ के साथी को भी जेल भेज दिया है. 

वक्फ बिल को लेकर हुई थी बहस

दरअसल यह पूरा मामला कानपुर से सामना आया था. भारतीय सेवा के रिटायर्ड कर्नल एसपी सिंह कैब बुक करके कही जा रहे थे. गाड़ी को वासिफ ड्राइव कर रहा था. इसी दौरान पूर्व कर्नल और वासिफ के बीच बहस हो गई थी. पूर्व कर्नल का आरोप था कि वासिफ ने अपने साथियों को लोकेशन भेज कर उन्हें बुला लिया था. फिर रस्ते में गाड़ी रोककर सभी आरोपियों ने उनसे बहस की थी और मारपीट की थी. 

पूर्व कर्नल का कहना था कि उनपर 7 लोगों ने हमला किया था और वह अकेले थे. उनके सिर पर हमला किया गया था. बता दें कि ये मामला काफी चर्चाओं में रहा था.