कानपुर में लड़की ने इंस्टाग्राम पर पहले 19 साल के आयुष को फंसाया, फिर उसकी जिंदगी यूं नर्क बना दी

रंजय सिंह

• 03:44 PM • 28 Apr 2025

Kanpur Crime News: आयुष की उम्र सिर्फ 19 साल थी. मगर इंस्टाग्राम में उसके साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसने उसकी जिंदगी नर्क बना दी. अब आयुष इस दुनिया में नहीं है और उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. आखिर क्या हुआ उसके साथ?

Kanpur, Kanpur Crime News, Kanpur Crime, Kanpur Police, Kanpur Video, UP News, UP Crime, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर पुलिस, कानपुर वायरल वीडियो, यूपी न्यूज

Kanpur Crime News

Google CTA

Kanpur Crime News: कानपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती करना 19 वर्षीय छात्र को भारी पड़ गया. लड़की की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहले छात्र ने इंटर की परीक्षा छोड़ी औऱ फिर अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली.

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि लड़की छात्र से पैसे भी मांग रही थी. फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आयुष की हुई थी लड़की से दोस्ती

ये पूरा मामला कानपुर के बिठूर इलाके के हृदयपुर गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले नंदकिशोर का 19 वर्षीय बेटा आयुष इंटर में पढ़ता था. गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति की नातिन नवाबगंज में रहती है. कुछ समय पहले वह आयुष के गांव आई थी. उस दौरान आयुष और उस लड़की में दोस्ती हो गई थी.

दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से जुड़ गए थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध भी शुरू हो गए थे.  आरोप है कि इस दौरान लड़की ने आयुष को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसने छात्र से पैसे मांगने शुरू कर दिए. छात्र ने कई बार पैसे भी दिए.

फिर लड़की ने दी धमकी

बताया जा रहा है कि छात्र ने कई बार उसको पैसे दे दिए. इस दौरान उसने छात्र को इतना परेशान किया की उसने इंटर की परीक्षा भी छोड़ दी. छात्र के पिता नंदकिशोर का आरोप है की लड़की कुछ दिनों से बेटे को धमकी दे रही थी कि पैसे नहीं दिए तो वह उसे जेल भिजवा देगी. इस से परेशान होकर छात्र ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. बताया जा रहा है कि छात्र के मोबाइल चैट से लड़की की ब्लैकमेलिंग का खुलासा हुआ है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया, लड़की पर ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.