फतेहपुर का तासिब नाबालिग हिंदू युवती को लेकर कानपुर आया और फिर उसे अहमदाबाद ले जाने लगा, तभी हो गया ये कांड

रंजय सिंह

• 01:19 PM • 15 Jun 2025

Kanpur Crime News: 21 साल का तासिब नाबालिग हिंदू युवती को कानपुर से अहमदाबाद क्यों ले जा रहा था? पूरी कहानी जान सन्न रह जाएंगे.

Kanpur, Kanpur Crime, Kanpur News, Kanpur Crime News, Kanpur Viral News, Kanpur Police, Kanpur Love Jihad, UP News, UP Viral news, UP Viral, UP Crime, UP Crime news, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी क्राइम, कानपुर, कानपुर न्यूज

UP News

Google CTA

Kanpur Crime News: फतेहपुर का 21 वर्षीय तासिब 16 साल की नाबालिग लड़की को लेकर कानपुर आ गया. यहां उसने बस स्टैड के लिए ऑटो की. ऑटो चालक ने दोनों को बैठा लिया. इस दौरान ऑटो चालक दोनों से बात करने लगा. तभी उसे पता चला कि लड़का मुस्लिम है और नाबालिग लड़की हिंदू है. उसे ये भी पता चला कि दोनों गुजरात के अहमदाबाद जाने वाले हैं. ऑटो चालक ने दोनों को बस अड्डे पर उतारा. मगर इसके बाद उसने फौरन बजरंग दल को मामले की ,सूचना दे दी.

यह भी पढ़ें...

इसके बाद इस केस में जो सामने आया, उसे जान पुलिस भी हैरान रह गई. दरअसल युवती लव जिहाद की कथित पीड़िता थी. आरोप है कि युवती के साथ तासिब ने हिंदू बनकर दोस्ती की थी और उसे अपने जाल में फंसाया था. युवती उसके जाल में फंस गई और उसके साथ आ गई. मगर रास्ते में ही उसे पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका नाम तासिब है. युवक युवती को अहमदाबाद ले जा रहा था. 

ये भी पढ़ें: बिजनौर मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस करवाने आए सरफराज की कैसे हो गई दर्दनाक मौत? उसके साथ जो हुआ, बेहद शर्मनाक है

मां-पिता भी बेटी को देख चौंके

बता दें कि बजरंग दल के लोगों ने युवती और युवक को पकड़ लिया. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई. यहां लड़की के माता-पिता को फतेहपुर से बुलाया गया. लड़की के माता-पिता भी हैरान रह गए कि उनकी बेटी दूसरे धर्म के युवक के साथ अहमदाबाद जा रही थी.

युवती के माता-पिता का कहना था कि आरोपी लड़का उनकी बेटी का पीछा करता था. उसे कई बार उन्होंने समझाया भी था. युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को अहमदाबाद जाकर बेचना चाहता था.

आरोपी युवक ये बोला

दूसरी तरफ आरोपी युवक का कहना है कि उसका इरादा लड़की को अहमदाबाद ले जाना था. वहां जाकर वह किसी फैक्ट्री में काम करता और उसके साथ निकाह करता. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या बताया? 

इस पूरे मामले को लेकर एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया,  लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत की गई है. युवक फतेहपुर से युवती को लेकर आया था और उसे अहमदाबाद से जा रहा था. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पायलट राजवीर इन 6 लोगों को ले जा रहे थे केदारनाथ से गुप्त काशी, हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश और सभी की हुई मौत