UP Khet Talab Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपनी खेत तालाब योजना को अब और अधिक सशक्त कर दिया है. इस योजना के तहत किसान अब न केवल सिंचाई और वर्षा जल का संचयन कर सकेंगे, बल्कि अपने तालाबों में मछली पालन के साथ-साथ सिंघाड़ा, मखाना और मोती की खेती भी कर सकेंगे. सरकार इस योजना के जरिए किसानों को खेती के नए और मुनाफे वाले विकल्प मुहैया करा रही है.
ADVERTISEMENT
लागत और अनुदान का ये है गणित
योजना के तहत एक खेत तालाब के निर्माण के लिए सरकार ने आर्थिक मदद का प्रावधान किया है. एक खेत तालाब की कुल लागत 105000 रुपये तय की गई है. सरकार लागत का 50% यानी 52500 रुपये सब्सिडी के रूप में देगी. अनुदान के बाद शेष 52500 रुपये की राशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी. योजना का लाभ लेने के लिए बुकिंग के समय 1000 रुपये की टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी.
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
सरकार ने इस योजना के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं. योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा, जिनके खेत में पहले से ड्रिप या स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली लगी हुई है. जिन किसानों ने खेत तालाब का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, वे इसके पात्र होंगे.
आवेदन के साथ त्रिपक्षीय अनुबंध संलग्न होना अनिवार्य है.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक किसान योजना का लाभ उठाने के लिए https://agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान दो किस्तों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा लक्ष्य... यूपी के विकास के लिए खुलेंगे खजाने! 2.20 लाख करोड़ रुपये के बांटे जाएंगे लोन
ADVERTISEMENT









