कश्मीर पहलगाम हमला: 24 को कानपुर आने वाले थे पीएम मोदी, आतंकी हमले के बाद अब सामने आई ये बड़ी अपडेट

यूपी तक

23 Apr 2025 (अपडेटेड: 23 Apr 2025, 02:16 PM)

Kanpur News: पीएम मोदी कानपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले थे. इस दौरान वह 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होना था.

Kanpur, Kanpur News, PM Modi, narendra modi, narendra modi kanpur visit, up news, कानपुर, पीएम मोदी, यूपी न्यूज

पीएम मोदी का कानपुर दौरा रद्द (फाइल फोटो)

Google CTA

Kanpur News: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर किए गए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है. इन हमलों में कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी मौत हुई है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर यात्रा को रद्द कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पीएम मोदी कानपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले थे. इस दौरान वह 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होना था.  मगर कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम ने अपना कानपुर दौरा रद्दा करने का फैसला किया है.

कानपुर के शुभम को भी धर्म पूछकर मार डाला

बता दें कि आतंकियों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारा है. आतंकियों ने पर्यटकों के ऊपर सीधा फायरिंग की है. इस हमले में कानपुर के शिभम द्विवेदी को भी आतंकियों ने उनकी पत्नी के सामने ही मार डाला गया था. बता दें कि अभी तक इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई है, तो कई गंभीर घायल हैं. 

ये भी पढ़ें: पहलगाम के आतंकी हमले में कानपुर के शुभम के मारे से जाने से पहले उसकी पत्नी ऐसन्या ने पोस्ट किया थे ये वीडियो

आपको ये भी बता दें कि पीएम मोदी विदेशी दौरे पर थे. जैसे ही कश्मीर में ये हमला हुआ, वह फौरन अपना दौरा बीच में छोड़कर देश लौट आए. माना जा रहा है कि भारत सरकार जल्द ही आतंकियों और पाकिस्तान को लेकर बड़ी कार्रवाई कर सकती है.