कानपुर: खाना खाने निकले हेड कांस्टेबल पर दबंगों ने किया हमला, पुलिसवाले की हालत गंभीर

रंजय सिंह

• 03:09 PM • 19 Sep 2023

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (Kanpur News) से एक पुलिसवाले पर हमले की घटना सामने आई है. कानपुर के बिल्हौर इलाके में सोमवार की रात…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (Kanpur News) से एक पुलिसवाले पर हमले की घटना सामने आई है. कानपुर के बिल्हौर इलाके में सोमवार की रात को दो दबंगों ने खाना खाने निकले एक हेड कांस्टेबल पर हमला बोल दिया. आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडे से हेड कांस्टेबल पर हमला किया फिर बीच सड़क पर गिराकर जमकर पीटा. घायल हेड कांस्टेबल को कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

हेड कांस्टेबल मोहम्मद मुर्तजा को रात में ड्यूटी खत्म करने के बाद भूख लगी तो वह खाना खाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से अपने दोस्त दिलीप के साथ बिल्हौर कस्बे आ गए. बिल्हौर में जब दोनों लोग खाना खाकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनको इलाके के रहने वाले दो दबंग राहुल और विशाल यादव से किसी बात पर बहस हो गई. इसके बाद उन दोनों ने लाठी-डंडे से हेड कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी.

बिल्हौर पुलिस ने रात में सबसे पहले हेड कांस्टेबल को बिल्हौर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां हालत को गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के हैलट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया. सिपाही के सिर और मुंह पर काफी चोट है. काफी खून निकला है. डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर है.

पुलिस ने क्या कहा?

कानपुर के डीसीपी विजय ढुल भी सिपाही के हाल-चाल जाने के लिए अस्पताल पहुंचे. डीसीपी विजय ढुल ने कहा कि मारपीट करने वाले राहुल और विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दोनों की तलाश की जा रही है. मुकदमा गंभीर धाराओं में लिखा गया है. दोनों में किसी को छोड़ नहीं जाएगा.