कानपुर में पुलिसवाले की बेटी ने डरकर स्कूल जाना छोड़ा, इन 3 लड़कों ने जिंदगी नरक बन दी

रंजय सिंह

02 May 2025 (अपडेटेड: 02 May 2025, 01:03 PM)

Kanpur News: कानपुर में पुलिसकर्मियों की बेटियों के साथ छेड़खानी की चौथी घटना ने यूपी की महिला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता से लोगों में गुस्सा. 

Representative Image

Representative Image

Google CTA

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयान कर रही है. बता दें कि यूपी का कानपुर जिला इस वक्त महिला सुरक्षा के मोर्चे पर सवालों के घेरे में है. यहां पुलिसकर्मियों की बेटियां तक छेड़खानी और उत्पीड़न से सुरक्षित नहीं हैं. बीते 6 महीनों में शहर में पुलिसकर्मियों की बेटियों के साथ छेड़खानी की अब चौथी घटना सामने आई है, जिसने पूरे महकमे को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. खबर में आगे विस्तार से जानिए क्या है ताजा मामला?

यह भी पढ़ें...

पुलिसकर्मी की बेटी बनी शोहदे का शिकार!

कानपुर के गुजैनी इलाके में रहने वाले एक सिपाही की बेटी के साथ छेड़खानी का ताजा मामला सामने आया है. सिपाही की पोस्टिंग फिलहाल प्रयागराज में है, जबकि उनकी पत्नी, बेटी और बेटा कानपुर में रहते हैं. बेटी एक स्कूल में पढ़ती है और आरोप है कि मोहल्ले का ही एक लड़का लंबे समय से उसे स्कूल आते-जाते परेशान कर रहा था. वह अभद्र टिप्पणियां करता, पीछा करता और हाल ही में अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से उठाने की कोशिश भी की. 

शिकायत करने पर की मां के साथ मारपीट?

जब छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई, तो मां आरोपी के घर शिकायत करने गई. लेकिन आरोपी की दबंगई इतनी थी कि लौटते वक्त अपने साथियों संग उसकी मां के साथ रास्ते में कथित तौर पर मारपीट की. डर के साए में जी रही छात्रा ने अब स्कूल जाना ही छोड़ दिया है. 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मां की शिकायत पर आरोपी लड़के और उसके दो नाबालिग साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि तीनों नाबालिग हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है. 

पिछले छह महीनों में ऐसे तीन और मामले

इस घटना से पहले कल्याणपुर में एक पुलिसवाले की बेटी का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था. रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उसने खुदकुशी कर ली. इसके पहले नवाबगंज में एक पुलिसकर्मी की बेटी को छेड़ने के आरोप में युवक ने घर में घुसकर भी डराने की कोशिश की थी. वहीं पीएससी में तैनात एक सिपाही ने थाने में शिकायत नहीं सुनी जाने पर पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने बयान दिया कि "कानपुर पुलिस मेरी बेटी की रक्षा नहीं कर पा रही है."

ये भी पढ़ें: कानपुर में लड़की ने इंस्टाग्राम पर पहले 19 साल के आयुष को फंसाया, फिर उसकी जिंदगी यूं नर्क बना दी