समझौता करो रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा... कानपुर में पीड़ित BA छात्रा के घर अपराधी लेकर पहुंचा दारोगा अभिषेक शुक्ला, कहने लगा ये सब

रंजय सिंह

08 Oct 2025 (अपडेटेड: 08 Oct 2025, 11:24 AM)

Kanpur Crime News: कानपुर में छेड़खानी की शिकायत के बाद, जाजमऊ थाने का दारोगा अभिषेक कुमार शुक्ला आरोपी देवेंद्र प्रजापति को लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और उस पर समझौता करने का दबाव बनाया. जानिए महिला सुरक्षा के दावों के बीच पुलिस के इस शर्मनाक रवैये का पूरा मामला.

तस्वीर में पीड़िता

तस्वीर में पीड़िता

Google CTA

Kanpur Crime News: कानपुर में पुलिस का एक बेहद शर्मनाक चेहरा सामआया है. यहां एक बीए छात्रा ने पुलिस से शिकायत की थी एक शोहदा उसके संग छेड़खानी कर रहा है. पुलिस ने उस शोहदे को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि उसे लेकर छात्रा के घर पहुंच गई. आरोप है कि यहां पीड़िता पर समझौता करने का दारोगा की तरफ से दबाव बनाया गया. 

यह भी पढ़ें...

दारोगा ने पीड़िता को दी बदनामी की धमकी?

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि इलाके का अपराधी देवेंद्र प्रजापति उसे कोचिंग आते-जाते परेशान करता था. छात्रा ने बताया कि एक दिन देवेंद्र ने उसे जबरन कार में खींचकर रेप करने की कोशिश की थी. देवेंद्र क्षेत्र का पुराना अपराधी है और उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं. बचने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने, तेजाब डालने और जबरदस्ती शादी करने की धमकी दी थी. धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम 1075 पर फोन करके शिकायत की. 

शिकायत के बाद, जाजमऊ थाने के दारोगा अभिषेक कुमार शुक्ला आरोपी देवेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार करने की जगह, उसे लेकर सीधे पीड़िता के घर पहुंच गए. 

'रिपोर्ट लिखाने से कुछ नहीं होगा'

पीड़िता के अनुसार, दारोगा अभिषेक शुक्ला ने उससे कहा, "समझौता कर लो. रिपोर्ट लिखाने से कुछ नहीं होगा, इससे तुम्हारी बदनामी होगी.' इस दौरान, आरोपी देवेंद्र प्रजापति कंधे पर अंगौछा डाले, हंसता हुआ दारोगा के सामने खड़ा रहा और पीड़िता को चैलेंज करते हुए कहा, "समझौता कर लो, नहीं तो क्या करोगी, मुझे जेल भिजवा लोगी."

पीड़िता ने बताया कि दारोगा अभिषेक शुक्ला को अपराधी को गिरफ्तार करके ले जाना चाहिए था, लेकिन वह पान मसाला खाकर कमरे में टहलते रहे. 

एसीपी ने दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश, दारोगा के खिलाफ जांच शुरू

पुलिस के इस रवैये से हैरान पीड़िता ने दारोगा और आरोपी के घर पर मौजूद होने का वीडियो बनाया और मामले की शिकायत कैंट की एसीपी (ACP) आकांक्षा पांडे से की. एसीपी आकांक्षा पांडे ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संज्ञान लिया और पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया. 

ये भी पढ़ें: कानपुर में पत्नी करने जा रही थी तीसरी शादी... पति को मिल गई जानकारी, फिर उसने एक झटके में सब खत्म कर दिया