कानपुर: सात घंटे में टूटा सात फेरों का बंधन, सुसराल से दूर था मायका तो बीच रास्ते में दुल्हन ने बुलाई पुलिस

रंजय सिंह

18 Mar 2023 (अपडेटेड: 18 Mar 2023, 12:23 PM)

Kanpur News: कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों का होता है, लेकिन कानपुर में एक दुल्हन ने इस रिश्ते को सात घंटे में ही…

UPTAK
follow google news

Kanpur News: कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों का होता है, लेकिन कानपुर में एक दुल्हन ने इस रिश्ते को सात घंटे में ही तोड़ दिया. इस शादी को तोड़ने के पीछे की वजह भी काफी हैरान कर देने वाली रही. दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल जा रही थी, रास्ते में उसे मायके और ससुराल के बीच में दूरी ज्यादा लगी तो उसने बीच रास्ते में पुलिस बुला लिया और इस बंधन को तोड़ दिया. वहीं दूल्हा बिना दुल्हन के ही बीकानेर वापस लौट गया.

यह भी पढ़ें...
बीकानेर से बनारस आई थी बारात

बता दें कि बनारस की रहने वाली वैष्णवी की शादी बीकानेर के रहने वाले रवि से तय हुई थी. इसके बाद रवि अपनी बरात लेकर गुरुवार को बनारस पहुंचे. शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वो अपने सुसुराल के लिए रवाना हुई. वहीं बनारस से सात घंटे के सफर के बाद जब दुल्हन कानपुर पहुंची तो पेट्रोल पंप पर खड़ी पुलिस को देखर कर जोर-जोर से रोने लगी. दुल्हन को रोता देख पुलिस को कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने दुल्हन से पूछताछ शुरु कर दी.

सात फेरों के बंधन सात घंटे में टूटे

दुल्हन ने पुलिस को बताया कि दूल्हे के परिवार ने शादी से पहले प्रयागराज का रहने वाला बताया था पर अब ये मुझे राजस्थान के बीकानेर ले जा रहे हैं. दुल्हन ने बताया, ‘मैं बनारस से पिछले सात घंटे से सफर कर रही हूं और थक गई हूं. मुझे राजस्थान नहीं जाना है और इतनी दूर शादी भी नहीं करनी है.’ वहीं दुल्हन की बात सुनकर पुलिस ने सभी को थाने लेकर आई. वहीं दूल्हे ने पुलिस को बताया कि लड़की के घर वालों को पहले से सारी चीज की जानकारी थी. वहीं पुलिस ने जब लड़की की मां से संपर्क किया तो उन्होंने भी इस बात से इनकार किया कि वह लड़के वाले बीकानेर के रहने वाले हैं. लड़की की मां ने पुलिस से उनकी बेटी को वापस बनारस भेजने की बात कही. वहीं पुलिस ने दुल्हन को वापस बनारस भेज दिया और दूल्हा बीकानेर चला गया.

वहीं इस मामले पर चकेरी के एसीपी अमरनाथ यादव ने कहा कि दुल्हन की मां से बात होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया. समझौते के बाद लड़की को वापस बनारस भेज दिया गया तो लड़का वापस बीकानेर चला गया.

    follow whatsapp
    Main news