विकसित यूपी बैठक: सीएम योगी बोले- गोरखपुर अब माफिया और मच्छर से मुक्त, 4 साल में बनाएंगे सबसे बड़ी इकॉनमी

CM Yogi Adityanath UP Tak Baithak: यूपी Tak की विकसित यूपी बैठक गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास के 9 वर्षों का खाका खींचा. जानिए कैसे बदला गोरखपुर का चेहरा, माफिया राज का अंत और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में यूपी के कदम.

यूपी तक

• 11:45 AM • 27 Mar 2026

follow google news

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित यूपी Tak की 'विकसित यूपी बैठक' के लिए शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी ने पिछले 9 वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और विशेषकर गोरखपुर में हुए बदलावों का विस्तृत खाका खींचा. उन्होंने जोर देकर कहा कि 2017 के पहले का 'बीमारू' गोरखपुर अब विकास और सुरक्षा का वैश्विक मॉडल बन चुका है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर की पहचान माफिया और मच्छर (इंसेफेलाइटिस) के कारण थी.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया कि इंसेफेलाइटिस के कारण बच्चों की होने वाली मौतों पर अब लगाम लग चुकी है. गोरखपुर में एम्स (AIIMS) का संचालन और बीआरडी मेडिकल कॉलेज का सुदृढ़ीकरण एक बड़ी उपलब्धि है. माफिया राज के अंत के साथ ही व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगा है. पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने में 7-8 घंटे लगते थे, जो अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कारण मात्र 3.5 घंटे रह गए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि रामगढ़ ताल जो कभी गंदगी और अपराध का अड्डा था, आज भारत के बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन चुका है. गोरखपुर का चिड़ियाघर और खाद कारखाना का पुनर्संचालन भी विकास की नई कहानी कह रहे हैं. सीएम योगी ने गीडा (GIDA) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2017 तक यहां मात्र 29 करोड़ का निवेश था, जो अब बढ़कर 15,000 करोड़ से अधिक हो चुका है. यहां 500 से अधिक औद्योगिक इकाइयां काम कर रही हैं, जिससे 50,000 से अधिक नौजवानों को रोजगार मिला है.