गोरखपुर में 9वीं में पढ़ने वाले 15 साल के भतीजे संग भागी 35 की चाची, दोनों के रिश्ते इस स्तर तक पहुंच गए!

 Aunty and Nephew Love Story:यूपी के गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां 35 साल की चाची अपने 15 साल के भतीजे के साथ फरार हो गई. कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र और उसकी चाची के बीच घंटों फोन पर बातें होती थीं.

 Aunty and Nephew Love Story: सांकेतिक तस्वीर

 Aunty and Nephew Love Story: यूपी के गोरखपुर से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक 35 साल की महिला अपने 15 साल के भतीजे के साथ फरार हो गई. इसका पता घर वालों को तब हुआ जब दोनों अचानक घर से निकले लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. घर वालों ने दोनों को बहुत खोजने की कोशिश की हालांकि इसके बाद भी इनका कोई पता नहीं चल पाया. आखिरकर थक-हार कर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला.  हालांकि लड़के की चाची अभी भी लड़के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है. वहीं लड़के को भी घर वाले समझाने में लगे हुए हैं. 

यह भी पढ़ें...

9वीं में पढ़ने वाले भतीजे के साथ भागी चाची

ये पूरा मामला पीपीगंज का है जहां एक चाची अपने कक्षा 9 में पढ़ने वाले भतीजे के साथ घर छोड़कर भाग निकली. दोपहर में दोनों अचानक गायब हुए तो घरवालों को लगा कहीं घूमने गए होंगे. लेकिन जब रात बीत गई और मोबाइल बंद आने लगे तो परिवार के हाथ-पांव फूल गए. पहले तो लोकलाज के डर से परिवार ने मामला दबाए रखा.लेकिन जब रिश्तेदारों के यहां भी सुराग नहीं मिला तो हार मानकर पुलिस के पास पहुंचना पड़ा.

फोन पर दोनों के बीच होती थी घंटो बात

पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसने घरवालों के होश उड़ा दिए.  पता चला कि लड़के के चाचा बाहर रहकर नौकरी करते हैं. घर वालों ने बताया कि चाची और भतीजा घंटों फोन पर बातें किया करते थे. लेकिन रिश्ता चाची-भतीजे का था इसलिए किसी ने कभी शक की निगाह से नहीं देखा.  दोनों के भागने के 10 दिन बाद सोमवार को दूसरे जिले की पुलिस ने इस अनोखी जोड़ी को पकड़ लिया. पुलिस तब हैरान रह गई जब पता चला कि दोनों भागकर शादी करने की फिराक में थे. लेकिन जब दोनों को थाने लाया गया तो हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. चाची का कहना था कि वो भतीजे के साथ ही रहना चाहती है. वहीं लड़के के पिता अपना सिर पकड़कर बैठ गए. काफी देर तक मायके वालों और ससुराल वालों ने अपनी बेटी को समझाया. उधर लड़के को भी उसके भविष्य और पढ़ाई का वास्ता दिया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ. 

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है. काफी मिन्नतों और काउंसलिंग के बाद लड़का घर जाने को तैयार हुआ और चाची को भी उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया. फिलहाल पीपीगंज के इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: महिला कॉन्स्टेबल को उसकी शादी से पहले भगा ले गया था हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान, अब उसने किया ये काम