नोएडा के टोल प्लाज पर काम करने वाली लड़की को गर्दन से पकड़ा और शर्मनाक हरकत की! कौन थे ये लोग?

अरुण त्यागी

04 Jun 2025 (अपडेटेड: 04 Jun 2025, 01:31 PM)

UP News: नोएडा में भारतीय किसान यूनियन के नेता-कार्यकर्ता टोल फ्री करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे. तभी वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वीडियो अब खूब वायरल हो रही है. दरअसल महिला टोल कर्मी से सरेआम बदतमीजी होने लगी.

BKU, Noida, Noida News, Greater Noida, Greater Noida news, up news, up viral news, up viral, up viral video, नोएडा, नोएडा न्यूज, ग्रेटर नोएडा, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, किसान, भारतीय किसान यूनियन, बीकेयू

UP News

Google CTA

UP News: भारतीय किसान यूनियन मंच किसानों के मुद्दे उठाता है. जनता समेत किसानों से उसे समर्थन भी मिलता है. मगर इस बार भारतीय किसान यूनियन मंच के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की जो तस्वीरें सामने आई है, उसने हंगामा खड़ा कर दिया है. आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन मंच के लोगों ने महिला टोल कर्मचारियों के साथ जमकर अभद्रता की है और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की है. आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन मंच के लोग खुलेआम महिला टोलकर्मियों के साथ बदसलूकी की है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

सोमवार के दिन दादरी थाना क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा में भारतीय किसान यूनियन मंच के नेता-कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए. मांग थी कि टोल फ्री किया जाए. धरना का समर्थन करने के लिए किसानों की और भी टोलियां पहुंच रही थी.

ये भी पढ़ें: बागपत में सैन्य ट्रक में अचानक सवार होकर और हाथों में हथौड़ा लेकर क्यों आ गए सेना के कई जवान? हैरान कर देगी वजह

महिला कर्मी की गर्दन पकड़ की बदतमीजी

मिली जानकारी के मुताबिक, किसानों की गाड़ियों को लेन नंबर 1 से निकलना था. मगर किसान लेन नंबर 2 से गाड़ियां निकालने की मांग करने लगे. इस दौरान भारतीय किसान यूनियन मंच के कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच जमकर बहस हो गई. 

तभी एक किसान नेता आया और उसने महिला टोल कर्मी की गर्दन पकड़ ली. फिर उसे धक्का दे दिया और उसे मारा भी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिस तरह का बर्ताव किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला टोल कर्मियों से किया है, उसे देख हर कोई सकते में हैं. टोल मैनेजर की तरफ मामले की शिकायत पुलिस को की गई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बता दें कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित मुखिया को अरेस्ट किया है. अमित बुलन्दशहर का रहने वाला है और उसकी उम्र 28 साल है. इसी के साथ थाना दादरी पुलिस ने अशांति फैलाने के आरोप में 3 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की पहचान फोटो-वीडियो से की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: गहरे तालाब में डूब रही थी गाय और वहां खडे़ थे 2 मुस्लिम मोहसिन और मुस्कुरान, बागपत में आगे जो हुआ उसे जान चौंक जाएंगे