Noida Barola Fight News: नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला इलाके में एक महिला के अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मौजूद होने को लेकर उसके पति और उसके दोस्त के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
पति पत्नी के बीच जमकर हुआ हंगामा
नौएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी. इसी दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति भड़क उठा. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में बढ़कर मारपीट में बदल गई.
लोगों ने भी 'बॉयफ्रेंड' को मारा
वहां मौजूद लोगों के अनुसार महिला के पति और उसके कथित बॉयफ्रेंड के बीच जमकर हाथापाई हुई. बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों ने भी महिला के कथित बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट कर दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके कथित बॉयफ्रेंड दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी दी कि 5 जून को थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत बरौला इलाके में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी. जांच में पाया गया कि एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ वहां पहुंची थी, तभी उसका पति भी मौके पर आ गया.
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई. पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-49 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके कथित बॉयफ्रेंड मित्र दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT










