नोएडा में गे ऐप के जरिए इटावा के अर्पित और मैनपुरी के प्रिंस ने गजब कांड किया, मामला दिमाग हिला देगा

Noida News: ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने समलैंगिक ऐप के माध्यम से लूट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Noida News

Noida News

अरुण त्यागी

• 03:32 PM • 04 Apr 2025

follow google news

Noida News: गे ऐप के जाल में फंसकर कुछ लोग लुट का शिकार हो जाते हैं. मगर शर्म की वजह से न पुलिस के पास जाते हैं और न ही किसी को अपनी आपबीती बता पाते हैं. इसी बात का फायदा उठाकर इटावा का अर्पित और मैनपुरी का प्रिंस गजब कांड करते थे. 

यह भी पढ़ें...

अर्पित और प्रिंस ग्राइंडर गे ऐप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते और फिर उनके साथ लूट कांड को अंजाम दे देते. हाल ही में इन्होंने एक शख्स के साथ 1 लाख की लूट को अंजाम दिया. मगर अब इनके काले कारनामे सामने आ गए. 

 

 

जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने समलैंगिक ऐप के माध्यम से लूट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों के द्वारा एक युवक के साथ 1 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में अर्पित और प्रिंस को गिरफ्तार किया है.

जांच में सामने आया है कि ये दोनों समलैंगिक ऐप के माध्यम से समलैंगिक युवाओं को बुलाते थे. एक बार जब युवक इनके जाल में फंस जाता तो ये दोनों उसे लूट लेते.

 

 

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया, पुलिस के पास शिकायत आई थी. 1 लाख की लूट हुई थी. केस दर्ज करके जांच शुरू की गई थी. लोकल इंटेलीजेंस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.