नोएडा: बारिश में नहाते वक्त आर्किटेक्ट लड़की से हुई छेड़खानी, खुद वीडियो बनाकर बताई पूरी कहानी

भूपेंद्र चौधरी

03 Aug 2024 (अपडेटेड: 03 Aug 2024, 08:40 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेशे से आर्किटेक्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की के साथ छेड़खानी हुई. युवती का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की. ऐसे में उसने खुद ही वीडियो बनाकर अपनी आपबीती दुनिया के सामने रखी है.

Noida

Noida

Google CTA

UP News: नोएडा में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता ने खुद अपनी वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बताई है. य़ुवती का ये भी आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उसने खुद अपनी वीडियो बनाई. फिलहाल युवती की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती बता रही है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पीड़िता पेशे से आर्किटेक्ट है. ये घटना उस समय की है, जब पीड़िता बारिश में नहाने के लिए आई थी. तभी उसके साथ युवक ने छेड़खानी की. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

बारिश में नहाते समय हुई छेड़खानी

मिली जानकारी  के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-48 में रहने वाली युवती पेशे से आर्किटेक्ट है. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है. उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना के बारे में बता रही है.

वीडियो में युवती ने बताया कि, बीते दिनों वह बारिश में नहाने के लिए बाहर आई थी. इस दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता का आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया. बता दें कि युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और पुलिस ने केस दर्ज किया है. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

बता दें कि पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में हरकत में आई है. पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना स्थल के पास स्थित सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.