नोएडा जा रही थी लड़की, चलती बस में 47 किलोमीटर तक ड्राइवर और कंडक्टर ने की दरिंदगी

अरविंद ओझा

• 11:00 AM • 31 Aug 2026

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस के अंदर 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है.

Sleeper Bus Gang Rape Case

Sleeper Bus Gang Rape Case (Photo: Representational)

Google CTA

Sleeper Bus Gang Rape Case: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस के अंदर 16 साल की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है.  जानकारी के मुताबिक पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें...

घर से नाराज होकर निकली थी छात्रा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली थी और नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी. छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने बस रोक दी. आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया.

कश्मीरी गेट के पास उतारा

पुलिस के मुताबिक बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी देर रात छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए. इसके बाद छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी.

पार्किंग से दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि बस में खराबी आने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर उसे सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए ले गए थे. मरम्मत के बाद दोनों खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे, तभी परी चौक पर छात्रा मिली. पुलिस के मुताबिक परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया. स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर का दृश्य दिखाई नहीं देता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.