फिरोजाबाद की इस सब्जी मंडी में लगी भयानक आग से जल गईं 50 से ज्यादा दुकानें, आखिर कैसे हुआ ये सब?

सुधीर शर्मा

19 Apr 2026 (अपडेटेड: 19 Apr 2026, 12:48 PM)

Firozabad vegetable market fire: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद सब्जी मंडी में रविवार देर रात भीषण आग लगने से 60 दुकानें और कई वाहन जलकर राख हो गए. शॉर्ट सर्किट के कारण हुए इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है. हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है.

Firozabad vegetable market fire

Firozabad vegetable market fire

Google CTA

Firozabad vegetable market fire: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है. शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की इस आग ने देखते ही देखते करीब 50 से 60 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. भयानक आग की लपटों में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान और नकदी जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें...

कैसे लगी आग?

यह घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि आसपास के दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. आग की ऊंची लपटें देख पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं. आग बुझाने के लिए करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया. फायर कर्मियों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया.

आग की चपेट में सब्जी मंडी की दुकानों के साथ-साथ कपड़ों की करीब आधा दर्जन दुकानें भी आ गईं. इसके अलावा मंडी में खड़े कई दोपहिया वाहन जिनमें स्कूटी और बाइक शामिल हैं वो भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए.

शॉर्ट सर्किट मानी जा रही वजह

इस मामले पर बात करते हुए मुख्य फायर अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया कि आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच जारी है. उन्होंने साफ किया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है और प्रभावित व्यापारियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है.