Bareilly News: मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, साइबर सेल में शिकायत

Online Trading Scam Bareilly: बरेली में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 4.46 लाख रुपये और 1,440 अमेरिकी डॉलर ठग लिए. मुनाफे का झांसा देकर लगातार निवेश कराया गया. रकम वापस न मिलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी है.

मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, साइबर सेल में शिकायत

मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की साइबर ठगी, साइबर सेल में शिकायत

Newzo

• 03:51 PM • 01 Jul 2026

follow google news

Bareilly News: जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 4,46,550 रुपये और 1,440 अमेरिकी डॉलर की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल, कोतवाली में दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित के अनुसार, उसकी मुलाकात Solnoy (solnoy.com) नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से हुई. इसके बाद खुद को ट्रेडिंग सलाहकार बताने वाले लोगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और अधिक लाभ का भरोसा देकर अलग-अलग चरणों में निवेश कराते रहे. शुरुआत में ट्रेडिंग खाते में अच्छा मुनाफा दिखाकर उनका विश्वास जीत लिया गया.

जब पीड़ित ने अपने निवेश और लाभ की राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कमीशन, टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त धनराशि जमा कराने का दबाव बनाया. बार-बार भुगतान करने के बावजूद रकम वापस नहीं मिली. इसके बाद पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ.

पीड़ित ने शिकायत के साथ उन व्हाट्सएप नंबरों, बैंक खातों और अन्य विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, जिनका इस्तेमाल आरोपियों ने किया. उसने संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज करने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है.

साइबर क्राइम सेल ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया पर मिले निवेश के प्रस्ताव पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें.