महिला कांस्टेबल शिल्पी यादव की मौत से हड़कंप, आखिर बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ कि थम गई सांसें?

यूपी तक

13 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां मसौली थाना क्षेत्र में स्थित पीएसी (PAC) बटालियन परिसर के एक कमरे में 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल शिल्पी यादव का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला.

Female Constable S uicide, Barabanki PAC News, Sports Quota Cop, Mental Depression Case

Female Constable S uicide, Barabanki PAC News, Sports Quota Cop, Mental Depression Case

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां मसौली थाना क्षेत्र में स्थित पीएसी (PAC) बटालियन परिसर के एक कमरे में 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल शिल्पी यादव का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव (डिप्रेशन) की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें...

खेल कोटे से मिली थी पुलिस में नौकरी

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि शिल्पी यादव मूल रूप से इटावा जिले के जसवंतनगर की रहने वाली थीं. वह एक बेहतरीन तलवारबाजी (फेंसिंग) खिलाड़ी थीं और साल 2016 में स्पोर्ट्स कोटे के जरिए पुलिस विभाग में भर्ती हुई थीं. उनकी तैनाती कानपुर में थी लेकिन तलवारबाजी के अभ्यास के लिए करीब एक महीने पहले ही उन्हें बाराबंकी की 10वीं बटालियन PAC में भेजा गया था.

अभ्यास पर नहीं पहुंचने पर चला पता

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को जब शिल्पी 5 बजे प्रैक्टिस के लिए नहीं पहुंचीं, तो उनके साथी उन्हें ढूंढते हुए उनके कमरे तक गए. कमरा अंदर से बंद था. जब साथियों ने खिड़की से अंदर झांका, तो शिल्पी का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए. बताया गया है कि घटना से पहले मंगलवार शाम को उन्होंने अपने साथियों के साथ सामान्य रूप से खाना भी खाया था.

निजी जीवन में चल रहा था तनाव

घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस जांच में सामने आया है कि शिल्पी का करीब दो साल पहले तलाक हो चुका था. एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कमरे से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

(आज तक के इनपुट)