Barabanki Weather Today: बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून रात से छाए काले बादल, कई इलाकों में हल्की बारिश, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहने वाला है मौसम

Newzo

• 09:28 AM • 09 Jul 2026

Barabanki Monsoon 9 July 2026: बाराबंकी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. रात से छाए काले बादलों और कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. अगले 24 घंटों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जिससे किसानों को राहत तो मिलेगी, लेकिन सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है.

बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून: रात से छाए काले बादल, कई इलाकों में हल्की बारिश, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहने वाला है मौसम

बाराबंकी में मेहरबान हुआ मानसून: रात से छाए काले बादल, कई इलाकों में हल्की बारिश, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहने वाला है मौसम

Google CTA

Barabanki Monsoon 9 July 2026: जनपद बाराबंकी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. बीते दिन हुई तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार रात से आसमान पर काले बादल छाए हुए है, जिससे पूरे जिले में मौसम सुहावना हो गया है. 

यह भी पढ़ें...

फतेहपुर तहसील सहित कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की जा रही है. ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. मानसून फिलहाल सक्रिय है और बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी. 

मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ स्थानों पर अचानक तेज बारिश और बिजली चमकने की भी संभावना व्यक्त की गई है. 
तेज बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से धान की रोपाई और खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने निचले इलाकों में जलभराव की संभावना को देखते हुए किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है. 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें. आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें. यदि मानसून की सक्रियता इसी तरह बनी रही तो आने वाले एक-दो दिनों तक बाराबंकी जिले में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.