Ballia Loot Case: बलिया पुलिस का बड़ा खुलासा, लूट की कहानी निकली फिल्मी, भाभी ने ही रची थी साजिश

Ballia Fake Robbery Case:बलिया में जिस लूटकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था, उसका सच किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं निकला. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नकाबपोश लुटेरे नहीं, बल्कि परिवार की ही एक महिला इस साजिश की मास्टरमाइंड थी.पारिवारिक विवाद ने अपराध का रूप ले लिया.

Ballia Crime News

Ballia Crime News

Newzo

• 06:19 PM • 08 Jun 2026

follow google news

Ballia Fake Robbery Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के स्वाट, सर्विलांस और खेजुरी थाना पुलिस ने लूट की एक ऐसी वारदात का खुलासा किया है, जिसके तार किसी बाहरी अपराधी से नहीं बल्कि घर की सदस्य से जुड़े निकले.पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता भाभी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें...

बीते 6 जून को थाना खेजुरी में एक वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुसे और पत्नी व भाभी को डरा धमकाकर जेवर व नगदी लूट ली.अपराधियों ने लूट के बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.

पुलिस ने ऐसे बिछाई जाल 


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई.पता चला कि यह लूट बाहरी नहीं, बल्कि वादी की भाभी अमीना खातून ने अपने भाइयों के साथ मिलकर रची थी.

पूछताछ में हुआ क्राइम का फिल्मी खुलासा


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मुख्य आरोपी भाभी अमीना खातून ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.उसने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते उसने अपने भाइयों समीम और इरशाद के साथ मिलकर लूट का यह ड्रामा रचा था, ताकि घर वालों को सबक सिखाया जा सके.

बरामदगी और कार्रवाई 


पुलिस टीम ने 8 जून को छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त अमीना खातून और उसके भाई समीम को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने उनके पास से लूट का मंगलसूत्र, पीली धातु का लॉकेट, टूटी हुई कीपैड मोबाइल और 7000 रुपये नगद बरामद किए हैं.पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दर्ज धाराओं के साथ-साथ अन्य संबंधित धाराओं में वृद्धि कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है.गिरोह के तीसरे सदस्य इरशाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार ताबिश दे रही है.