पत्नी जिंदा थी, पति ने इंस्टाग्राम पर डाल दी स्वर्गवास की पोस्ट... अमेठी में पुलिस ने सुलझाई अनोखी कहानी

यूपी तक

• 04:46 PM • 12 Oct 2026

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से पति-पत्नी के विवाद का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी से नाराज होकर उसे सोशल मीडिया पर ही मृत घोषित कर दिया. पति ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदा पत्नी की तस्वीर लगाई और उसे श्रद्धांजलि देते हुए उसके स्वर्गवास की पोस्ट डाल दी.

Google CTA

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से पति-पत्नी के विवाद का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी से नाराज होकर उसे सोशल मीडिया पर ही मृत घोषित कर दिया. पति ने इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदा पत्नी की तस्वीर लगाई और उसे श्रद्धांजलि देते हुए उसके स्वर्गवास की पोस्ट डाल दी. यह सब तब हुआ जब पत्नी अपनी बीमार मां को देखने के लिए मायके गई हुई थी. जब पत्नी ने यह पोस्ट देखी, तो वह हैरान रह गई और अपने परिवार के साथ सीधे थाने पहुंच गई. पुलिस के दखल के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ, लेकिन इस समझौते की शर्त भी हैरान करने वाली थी.

यह भी देखें...

फोन को लेकर होता था विवाद

अमेठी के नरैनी गांव की रहने वाली राखी सोनी की शादी साल 2022 में प्रयागराज के करछना निवासी कुलदीप सोनी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़े शुरू हो गए. पति कुलदीप को शक था कि उसकी पत्नी एंड्राइड फोन पर किसी और से बात करती है. पति को पत्नी का स्मार्टफोन चलाना बिल्कुल पसंद नहीं था. इसी शक के कारण घर में आए दिन दोनों के बीच क्लेश और मारपीट होने लगी.

इंस्टाग्राम पर पत्नी को दी श्रद्धांजलि

रोज-रोज के झगड़ों के बीच राखी अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण अपने मायके आ गई. पत्नी से नाराज कुलदीप ने गुस्से में आकर इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी राखी की फोटो लगा दी. उसने फोटो के साथ लिखा कि आज मेरी पत्नी का स्वर्गवास हो गया है, भगवान इनकी आत्मा को शांति दे. जब राखी ने इंस्टाग्राम पर खुद के लिए ऐसा शोक संदेश देखा, तो उसने तुरंत अपने घरवालों को बताया. इसके बाद नाराज परिजन मामले की शिकायत लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गए.

थाने में छोटे फोन पर समझौता

मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने पति कुलदीप को बुलवाया. पुलिस के सामने पति ने अपनी गलती मानी और आगे से ऐसा न करने का वादा किया. थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया गया है. हालांकि, इस समझौते में एक शर्त रखी गई कि अब पति अपनी पत्नी को एंड्राइड फोन की जगह एक छोटा कीपैड वाला फोन खरीद कर देगा. इसी छोटे फोन की शर्त पर विवाद खत्म हुआ और पत्नी अपने पति के साथ वापस ससुराल चली गई.